Media24Media.com: 27 people died in West Bengal

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 27 people died in West Bengal. Show all posts
Showing posts with label 27 people died in West Bengal. Show all posts

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हो गई। हुगली जिले में ही 11 लोगों की मौत हुई है। जबकि मुर्शिदाबाद जिले में 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूर्वी मिदनापुर और पश्चिम मिदनापुर में 2-2 और नदिया में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।





कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, कई मवेशियों की भी गई जान





दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में बिजली गिरने से राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि बिजली गिरने से तीन और लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिले, दोपहर के बाद से तेज गरज के साथ बौछारें पड़ीं, जो मौसम कार्यालय ने कहा कि प्री-मानसून बारिश थी।





इनकी हुई मौत





बता दें कि आरामबाग अनुमंडल अंर्तगत खानकुल में 3 लोग खेती करने गए थे। परिजन के मुताबिक दोपहर में घर वापस आने के दौरान उन पर बिजली गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह सिंगूर की सुष्मिता कोले की काम से घर जा जाने के दौरान बिजली की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इसके अलावा तारकेश्वर के राशिदपुर इलाके समेत गोघाट के नरसिंह बाटी में बिजली गिरने से लोगों के उसकी चपेट में आ जाने से मौत हो गई।





BDO ने दी जानकारी





वहीं रघुनाथगंज ब्लॉक नंबर एक के BDO अबू तैय्यब के मुताबिक सोमवार दोपहर गांव के कुछ किसान खेत में काम कर रहे थे। अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। उस समय सभी ने एक छोटे से कमरे में शरण ली, लेकिन अचानक उस कमरे में बिजली गिर जाने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज किया गया है। इस बीच जंगीपुर अनुमंडल के सुती थाने में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने मौत हो गई।










https://twitter.com/PMOIndia/status/1401918736114851840




पश्चिम बंगाल में हुए आकाशीय कहर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ मुआवजे का ऐलान किया है। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने से अपनों को खोया है। घायलों जल्द से जल्द ठीक हो।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों राहत देने के तौर पर मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.