Media24Media.com: 2 years of Bhupesh Government

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 2 years of Bhupesh Government. Show all posts
Showing posts with label 2 years of Bhupesh Government. Show all posts

भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए 15 बड़े फैसले, सीएम ने मंत्रिमंडल को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार (Congress Government) को बने 2 साल पूरे (2 years of Bhupesh Government) हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर निवास में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भूपेश कैबिनेट ने 15 बड़े फैसले लिए है।









मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बीते दो सालों में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए बधाई दी। वहीं मीटिंग में राज्य सरकार के दो सालों के कामकाज की समीक्षा की गई।









  • राज्य शासन के सभी शासकीय विभागों के द्वारा राज्य के प्रदायकों से ही सामग्री क्रय का निर्णय लिया गया। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम, 2020 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  • गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय दर 8 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 10 रूपए प्रति किलोग्राम करने के निर्णय का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुसमर्थन किया गया।
  • दुर्ग जिला गृह निर्माण समिति राजनांदगांव (मोहन नगर) को आबंटित नजूल भूमि के पट्टा निष्पादन की अनुमति प्रदान की गई।








  • भारतीय स्टाम्प (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम 2011 में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक 2020 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण अधिनियम 2002 एवं छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण नियम, 2002 में संशोधन किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद उप समिति का गठन कर प्रस्तावित संशोधनों में समिति की अनुशंसा प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।
  • नगर पालिक निगमों के स्वामित्व के खाली पड़े भवनों को सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर योजना के लिए उपयोग किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अचल संपत्ति अंतरण नियम 1994 के प्रावधानों में शिथिलीकरण का निर्णय लिया गया।








  • छत्तीसगढ़ राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (संशोधन) विधेयक 2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2020-21 का विधानसभा में उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।  
  • राज्य के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों में निर्मित जर्जर भवनों के रिडेव्हलपमेंट करने का निर्णय लिया गया। जिसमें रायपुर के शांति नगर के पुनर्विकास योजना को सैद्धांतिक सहमति दी गई।
  • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं रायपुर विकास प्राधिकरण को आबंटित शासकीय भूमि पर आवासीय एवं आवासीय/व्यवसायिक योजना में शामिल व्यवसायिक संपत्ति को फ्री -होल्ड करने की अनुमति निहित शर्तो पर दी जाए।  








  • छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण कार्यो के ठेकों में एकीकृत पंजीयन व्यवस्था के तहत ‘ई‘ श्रेणी के मापदण्ड (i) एवं (iv) में संशोधन का निर्णय लिया गया, जिसके तहत मापदण्ड (i) में अब सामान्य क्षेत्रों में स्नातक बेरोजगार युवाओं का पंजीयन होगा वहीं अनुसूचित क्षेत्रों में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं का पंजीयन ई श्रेणी में किया जाएगा जबकि पूर्व में अनुसूचित क्षेत्रों में भी स्नातक उपाधिधारी बेरोजगार युवाओं का ई श्रेणी में पंजीयन किया जा रहा है।
  • इसी तरह मापदण्ड (iv) में अब ई श्रेणी पंजीयन एवं प्रतिस्पर्धा ब्लाॅक एवं नगर निगम सीमा तक सीमित रहेगी। पंजीयन ब्लाॅक स्तर पर होगा तथा संबंधित नगर निगम सीमा क्षेत्र को भी पंजीयन के लिए एक इकाई माना जाएगा जबकि पहले प्रावधान था कि स्नातधारी जिस ब्लाॅक के निवासी होंगे, वह उसी ब्लाॅक अंतर्गत के कार्यो के लिए प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे।
  • छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इंफ्रेस्ट्रक्चर डेव्हलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य शासन से संप्रभु गारंटी प्राप्त कर बैंक/वित्तीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने एवं निर्माण कार्य संपादन की प्रक्रिया का अनुमोदन किया गया।
  • संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शेष 69 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की सेवा अवधि में भी वृद्धि/नवीनीकरण का निर्णय लिया गया। पूर्व में 235 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की संविदा सेवा में वृद्धि की गई है।





13 दिसंबर को होगा सीएम बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Baghel radio talk program) की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर यानी रविवार को होगा। सीएम भूपेश बघेल लोकवाणी (lokvani 13th Episode) में इस बार 'छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल' विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी (Akashwani) के सभी केंद्रों, FM रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।









राम वन गमन परिपथ में 14 से 17 दिसंबर तक पर्यटन रथ और बाइक रैली का आयोजन





बता दें कि 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे (2 years of Bhupesh Government)  हो जाएंगे. इस अवसर पर भूपेश सरकार कई तरह के कार्यक्रमों (lokvani 13th Episode) का आयोजन कर रही है. वहीं जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल ने कई अहम विषयों पर चर्चा के लिए 17 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री चंदखुरी जाएंगे।





सीएम भूपेश बघेल




14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बाइक रैली





वहीं 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक पर्यटन रथ और बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रथ और रैली राज्य के उत्तर स्थित -सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया और दक्षिण में स्थित-रामराम जिला सुकमा के दोनों छोर से 14 दिसंबर को शुरू होगी, जो विभिन्न गतंव्य स्थलों से होते हुए 17 दिसंबर को चंदखुरी में खत्म होगी। यहां आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।





बैनर पोस्टर के माध्यम लोगों के बताया जाएगा भूपेश सरकार की उपलब्धि





वहीं 17 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंत्री चौबे ने कहा है कि '17 तारीख को कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होंगे। जनता ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया। हमारी सरकार ने अधिकांश सभी चुनावी वादों को पूरा किया है।' इस दिन प्रभार जिलों के मंत्री भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की दो साल की उपलब्धि बताएंगे। इसके अलावा बैनर पोस्टर के माध्यम से भी सरकार लोगों को उपलब्धि बताएंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.