Media24Media.com: 18वीं लोकसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 18वीं लोकसभा. Show all posts
Showing posts with label 18वीं लोकसभा. Show all posts

राजनीति : विपक्ष ने सदन में मोदी को दिखाया संविधान तो गडकरी के लिए थपथपाई टेबल

No comments Document Thumbnail

 Parliament Session : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर सहित केंद्रीय मंत्रियों ने सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान विपक्ष का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. उसने सरकार पर संविधान तोड़ने का आरोप लगाया. लोकसभा में आज जब पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शपथ लेने के लिए गए तब कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने संविधान की प्रति अपने हाथ में लेकर लहराई.


इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ ग्रहण के लिए जैसे ही उठे वैसे ही विपक्षी दलों ने नीट-नीट के नारे लगाने शुरू कर दिए. वहीं, जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शपथ लेने जा रहे थे तब सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी अपने टेबल खूब थपथपाए. दरअसल, संसद के पहले दिन विपक्ष ने अपने कड़े तेवर दिखाए हैं. कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

संसद सत्र शुरू होने से पहले इंडिया गठबंधन के सभी सांसद संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए और उन्होंने संविधान की कॉपी लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थीं और उन्होंने भी संविधान की कॉपी लहराई. उन्होंने कहा कि संसद में संविधान बोलेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा को खत्म किया जा रहा है. इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी भी शामिल हुई.

Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू, पीएम मोदी ने बतौर सांसद ली शपथ

No comments Document Thumbnail

 Parliament Session 2024: देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र में प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सभी सांसदों को शपथ दिलवाएंगे। इसके साथ ही स्पीकर पद पर चुनाव भी होगा। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, फिर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नीतीन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को संसद पद की शपथ दिलाई।


सत्र शुरु होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। मोदी ने कहा, आज का दिवस वैभव का दिन है. आज़ादी के बाद पहली बार हमारी अपनी नई संसद में ये शपथ समारोह हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने सदन में हुआ करती थी।

पीएम मोदी ने नए सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि जब देश की जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए एक सरकार पर मुहर लगाई है। मैं देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। सरकार चलाने के लिए बहुमत होता है, पर देश चलाने के लिए सहमति बहुत ज़रूरी होती है। हमारी कोशिश होगी कि सबकी सहमति लेकर मां भारती की सेवा करें।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाए जाने का भी ज़िक्र किया। मोदी ने कहा कि सांसदों से देश को बहुत अपेक्षाएं हैं। मैं सांसदों से अपील करूंगा कि हम इस मौक़े का उपयोग करें और जनहित में कदम उठाएं। पीएम ने कहा कि सदन में सामान्य मानवी की अपेक्षा रहती है कि बहस हो, निगरानी रखी जाए. लोगों की ये अपेक्षा नहीं है कि नखरे होते रहें, लोग नारे नहीं चाहते हैं. देश को एक ज़िम्मेदार विपक्ष की आवश्यकता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.