Media24Media.com: 03 October Horoscope

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label 03 October Horoscope. Show all posts
Showing posts with label 03 October Horoscope. Show all posts

Horoscope 03 October 2021: इन 3 राशि वालों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है पूरा दिन, संभलकर करें कोई भी काम

No comments Document Thumbnail

आज का राशिफल (Horoscope 03 October 2021)

हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के मुताबिक उनके जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 03 अक्टूबर (Horoscope 03 October 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के मुताबिक आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 03 October 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।  

 

मेष राशि - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ. (Aries today horoscope)

आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है। परिवार और मित्रों या  कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अति उत्साह से दूर रहना उचित होगा। विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले।

वृष राशि -  ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो. (Taurus today horoscope)

आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी।  प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद और सोचने विचारने के बाद ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक और दान के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं ।

मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह. (Gemini today horoscope)

पद प्रतिष्ठा का प्रयोग और सुख  उपभोग होगा। परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रशंसा और ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। यश बढ़ेगा। 

कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो. (Cancer today horoscope)

यात्रा और खर्च के अनायास योग बनेंगे ।कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा। 

सिंह राशि  - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे. (Leo today horoscope)

सौभाग्य, सुख और सम्मान इस अवधि की विशेषता है । आपके और आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शांति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा।  भावनाओं के प्रति आवश्यकता से ज्यादा संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है । पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है। 

कन्या राशि - टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो. (Virgo today horoscope)

शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता और दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है।आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।

तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते. (Libra today horoscope)

विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। शत्रु पराजित होंगे ।आपका मनोबल और आत्मविश्वास आपको यश और सफलता प्रदान करेगा। स्थाई संपत्ति और लाभ की स्थिति उत्तम है। परिवार के छोटों से या संतान सुखपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विवाद के सभी मामलों में या इंटरव्यू परीक्षा में सफलता के अच्छे योग हैं।

वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.  (Scorpio today horoscope)

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं |विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य में आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

धनु राशि -  ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.  (Sagittarius today horoscope)

यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक और भौतिक सुख प्राप्त करने का है। नई योजना निर्माण और कार्य प्रारंभ के लिए सर्वोत्तम समय है। सफलता निश्चित है। ग्रहों के अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी. (Capricorn today horoscope) 

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध,मतभेद,विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है।विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना ,यात्रा, नए कार्य शुरू करना उचित नहीं होगा। 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द. (Aquarius today horoscope)

सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है। यह समय सुख और कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम संबंध सुख या नए मित्र के लिए यह दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची. (Pisces today horoscope)

विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल  उत्तम रहेगा। राजनीति और जनसंपर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये गए कार्य यश दिलवाएंगे।धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.