Media24Media.com: ‘मन की बात’

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ‘मन की बात’. Show all posts
Showing posts with label ‘मन की बात’. Show all posts

भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी कमाल दिखा रहा है और पूरी दुनिया देश की उपलब्धियां देखकर हैरान

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गया है। आकाशवाणी से आज ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि समूचा विश्व सौर ऊर्जा को भविष्य के रूप में देख रहा है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में सूर्य ग्राम एक जन आंदोलन बन जाएगा।



प्रधानमंत्री ने गर्व से कहा कि भारत, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी कमाल दिखा रहा है और पूरी दुनिया देश की उपलब्धियां देखकर हैरान है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक साथ छत्तीस सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित किए हैं और यह सफलता दिवाली से एक दिन पहले प्राप्त हुई है। मोदी ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने न सिर्फ स्वदेशी टेक्नोलॉजी विकसित की है, बल्कि आज इसकी मदद से एक साथ दर्जनों सैटैलाइट अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण के साथ ही भारत अंतरिक्ष के वैश्विक वाणिज्यिक बाजार में एक मजबूत खिलाडी बन कर उभरा है और इससे अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए अवसरों के नये द्वार भी खुले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के कई भागों में छठ का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व के आने पर सामुदायिक स्तर पर सडक, नदी, घाट, पानी के विभिन्न स्रोत सबकी सफाई होती है। मोदी ने कहा कि यह पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर कल एकता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ नवम्बर को गुरू पर्व मनाया जायेगा। मोदी ने कहा कि भारत पंद्रह नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.