Media24Media.com: ​​​​​​​राजनांदगांव में सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ​​​​​​​राजनांदगांव में सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label ​​​​​​​राजनांदगांव में सड़क हादसा. Show all posts

छत्तीसगढ़ में फिर पलटी UP की बस, 15 यात्री घायल, हैदराबाद से आ रही थी रायपुर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला राजनांदगांव का है, जहां चिचोला चौकी क्षेत्र में हैदराबाद से आ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस रायपुर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छुरिया और राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है।  

जानकारी के मुताबिक UP की स्लीपर बस हैदराबाद से रायपुर की ओर आ रही थी। तभी नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बस की रफ्तार तेज थी और बारिश हो रही थी। हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। 

4 महीने के अंदर तीसरा हादसा

पुलिस ने दूसरे पुल पर वाहनों को डायवर्ट किया और यातायात सुचारू कराया। प्रशासन की टीम पहुंची और बस को पुल से हटाने का काम शुरू किया गया। छत्तीसगढ़ में 4 महीने में ये तीसरा बस हादसा है। जब तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पहले कवर्धा में दो बार हादसा हुआ। पहला हादसा करीब 4 माह पहले कुकदूर क्षेत्र के बजाग-कुकदुर मार्ग पर हुआ था। प्रयागराज से आ रही यात्री बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई थी। जबकि 18 लोग घायल हुए थे। इसके बाद 4 दिन पहल फिर उसी जगह बस प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस पलट गई। इसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

सालाना करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत 

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.