Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label होमगार्ड. Show all posts
Showing posts with label होमगार्ड. Show all posts

होमगार्ड के जवानों को CM बघेल ने दिया बड़ा तोहफा, मानदेय में की छह हजार से अधिक की बढ़ोतरी…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। होमगार्ड जवानों को मिलेगा बढ़ा मानदेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होमगार्ड के जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है.  भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।  


होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200/- प्रतिमाह था जिसमें 6 हजार 300/- की वृद्धि के साथ 19 हजार 500/- की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रूपए , हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में  6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए , कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में  6 हजार  390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में  6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।


‘भारतीय गोधन‘ और ‘कोटवार‘ पुस्तक का विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में पंडित झाबरमल शर्मा द्वारा लिखित भारतीय गोधनपुस्तक का विमोचन किया।

यह पुस्तक करीब सौ वर्ष पूर्व लिखी थी। इसका पुनः प्रकाशन किया गया है। साथ ही उन्होंने भागवत जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक कोटवारका विमोचन किया।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.