Media24Media.com: होटल का संचालन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label होटल का संचालन. Show all posts
Showing posts with label होटल का संचालन. Show all posts

छत्तीसगढ़ के होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए : बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुरः रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से कहा है कि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में भी होटल में पहचान उजागर करने वाले नेम प्लेट होने चाहिए। यूपी में चल रहे नेम प्लेट विवाद के बीच बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ संवेदनशील इलाकों में ऐसे लोगों द्वारा होटल का संचालन किया जाता है और वहां मांसाहार परोसा जाता है जिसकी पहचान करने में लोगों को दिक्कत होती है।


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होटल रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग अलग होना चाहिए। जो सेंसेटिव इलाके हैं और कहीं वेज नॉनवेज दोनों मिलता है तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। 



उन्होंने कहा कि लोगों की मान्यता ओर विश्वास को तोड़ने का काम हमे नहीं करना चाहिए। संसाद ने कहा कि अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। तो वैसी स्थिति हमारे देश में ना बने ऐसी कोशिश होना चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.