Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हॉकी. Show all posts
Showing posts with label हॉकी. Show all posts

सीएम भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली एक और बड़ी सफलता

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत दस नए खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है।
                    

ये दसों केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी, कुश्ती, फुटबाल, कबड्डी और तीरंदाजी के लिए खेलो इंडिया लघु केन्द्र की मंजूरी दी गई है। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुल केंद्रों की संख्या 24 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया केन्द्र की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़की परिकल्पना को साकार करने में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है।

ध्यानचंद ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत देश को गौरवान्वित किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को आज देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्रीय खेल मामलों की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने बताया कि आज देशभर के छब्बीस स्कूलों में ‘‘मीट द चैंपियन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की मेजर ध्यानचंद ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत देश को गौरवान्वित किया। उनके दौर में भारत ने हॉकी का स्वर्णिम दौर देखा है। उनसे प्रेरणा पाकर आज भी हॉकी के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन कर रहे हैं। वहीं, मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से सद्भावना रैली निकाली गई। इस रैली में पूर्व हॉकी खिलाड़ी दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमी शामिल हुए। इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.