Media24Media.com: हेलीकॉप्टर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हेलीकॉप्टर. Show all posts
Showing posts with label हेलीकॉप्टर. Show all posts

Sushasan Tihar 2025 : मुख्यमंत्री साय ने मुलेर गांव में इमली पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद

No comments Document Thumbnail

 Sushasan Tihar 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बस्तर अंचल के दूरस्थ ग्राम मुलेर में अनोखे अंदाज में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। विशेष बात यह रही कि यह चौपाल गाँव के इमली के पेड़ के नीचे आयोजित की गई, जहाँ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया।


मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इन अतिथियों का स्वागत छिंद पत्तों से बने पारंपरिक गुलदस्तों से किया, जिससे समूचा माहौल स्थानीय संस्कृति और आत्मीयता से सराबोर हो गया।

गांव पहुंचे हेलीकॉप्टर से, योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री  साय का हेलीकॉप्टर सीधे मुलेर गांव में उतरा। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया और यह सुनिश्चित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्रजनों तक पहुँच रहा है या नहीं। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र और राशन वितरण प्रणाली का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने ग्राम मुलेर के आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया, बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से राशन वितरण में पारदर्शिता व नियमितता की जानकारी प्राप्त की।

सुशासन तिहार के अंतर्गत सीधे संवाद की पहल

श्री साय ने बताया कि “सुशासन तिहार” केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद और मैदानी हकीकत जानने की एक पहल है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जब तक जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू नहीं होतीं, तब तक उनका वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होता।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और ग्रामीणों की मांगों व सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री साय ने इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की ज़मीनी समस्याएं सुनीं और विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने राशन दुकान का निरीक्षण किया, जहां हितग्राहियों से बातचीत कर राशन वितरण की नियमितता, गुणवत्ता, और उपयोग की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न का वजन भी मौके पर करवाया और एक हितग्राही का राशन कार्ड देखा। मुख्यमंत्री साय ने आंगनबाड़ी में बच्चों से आत्मीय वार्तालाप कर उनके अक्षर ज्ञान, रंग-पहचान आदि की जानकारी ली और बच्चों को चॉकलेट वितरण किया।


 मुख्यमंत्री  साय ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें अंदल कोसम माता मंदिर निर्माण के लिए 4 लाख रूपए की स्वीकृति, ग्राम में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्थापना, नाहाड़ी तक संपर्क सड़क का निर्माण तथा गांव के सभी पारा को जोड़ने हेतु पुलिया और सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।


 मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली दंतेवाड़ा की छात्रा रमशिला नाग से भेंट की, उसे पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


 ग्राम मुलेर में मुख्यमंत्री  साय का यह दौरा न केवल सुशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी साबित करता है कि राज्य सरकार प्रदेश के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कटिबद्ध है। 


दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत मुलेर: योजनाओं के क्रियान्वयन से हो रहा सर्वांगीण विकास


 उल्लखेनीय है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत मुलेर विकास की नई इबारत लिख रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभिन्न सरकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन ने इस गांव को सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सेवा की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान किया है।


 बड़े बचेली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुलेर जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर स्थित है। कुल 112 परिवारों में 474 लोग निवासरत हैं, जिनमें 100 प्रतिशत माड़िया जनजाति के लोग हैं। गांव में दो आंगनबाड़ी केन्द्र (बाल्केपारा व पटेलपारा) संचालित हैं। गांव में 6 महिला स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें लक्ष्मी समूह को डीएमएफ मद से ट्रैक्टर प्रदाय किया गया है। इसका उपयोग खेती के साथ-साथ किराए पर भी किया जा रहा है। बीपीएल कार्डधारी परिवारों को राशन की नियमित आपूर्ति की जा रही है। गांव में सौर ऊर्जा से होम लाइटिंग की व्यवस्था है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत ग्राम मुलेर में महिलाएँ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ आत्मसम्मान का अनुभव हो रहा है। मुलेर ग्राम पंचायत सुदूर आदिवासी क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की जमीनी पहुँच और सुचारू क्रियान्वयन का एक अनुकरणीय उदाहरण है। यहां जनभागीदारी और प्रशासनिक तत्परता से विकास की दिशा में सतत और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं।


मुख्यमंत्री  साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी।


साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।

बस्तर में बदलती तस्वीर: अब सड़क मार्ग से पहुँची बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का एक और सकारात्मक पहलू देखने को मिला है। जहां पहले नक्सली खतरे के कारण जगरगुंडा जैसे अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री भेजी जाती थी, वहीं इस बार पहली बार सड़क मार्ग से यह सामग्री सुरक्षित रूप से पहुँचाई गई। सड़क मार्ग से परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आपूर्ति सिर्फ एक प्रशासनिक सफलता नहीं, बल्कि यह बस्तर में बढ़ती सुरक्षा और शांति की झलक है। यह सिर्फ परीक्षा सामग्री पहुँचने की बात नहीं, बल्कि बस्तर अंचल में सुरक्षा और विश्वास की एक नई सुबह की दस्तक है।


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मार्च के पहले सप्ताह से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए 18 परीक्षा केंद्रों में गोपनीय सामग्री भेजी गई। इनमें से 15 केंद्र संवेदनशील और 3 अति संवेदनशील घोषित किए गए थे। बावजूद इसके, प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इतने आत्मविश्वास और नियंत्रण की स्थिति बनी कि पहली बार जगरगुंडा तक सड़क मार्ग से परीक्षा सामग्री भेजी गई।

बस्तर के सुदूर इलाकों में वर्षों तक नक्सली गतिविधियाँ बड़ी चुनौती बनी रहीं। लेकिन शासन-प्रशासन और सुरक्षा बलों के सतत प्रयासों से अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। पहले जहाँ नक्सली खतरे के चलते जगरगुंडा में हवाई मार्ग से ही आवश्यक सामग्रियाँ भेजनी पड़ती थीं, वहीं अब सड़क मार्ग से सामग्री का सुरक्षित पहुँचाना इस बात का प्रमाण है कि इलाके में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से सड़कों का विस्तार, सुरक्षा बलों की तैनाती और विकास कार्यों के चलते बस्तर अब नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

सभी 18 परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री निकटतम पुलिस थानों और चौकियों में सुरक्षित रखी गई है, जिससे परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इस वर्ष हाई स्कूल पाकेला और हाई स्कूल तालनार को दो नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। इस पूरे अभियान के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से आए अधिकारियों श्री मोहम्मद फिरोज, श्री नारायण नेताम, जिला शिक्षा अधिकारी जी आर मंडावी, समन्वयक केंद्र प्राचार्य पी. अनिल कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री 23 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम बगिया से दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर पहुंचेंगे और वहां से 1.40 बजे मंत्रालय आएंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर परिसर स्थित कृषि महाविद्यालय के कृषि मण्डपम् में आयोजित ‘राष्ट्रीय किसान मेला-2024‘ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शाम 4.20 बजे छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया आएंगे और वहां से 5.05 बजे रोहणीपुरम के सरस्वती विहार स्थित विवेकानंद सभागार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां ‘क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024‘ में शामिल होंगे।


टला बड़ा हादसा! IAF के हेलीकॉप्टर की खेत में कराई गई इरमजेंसी लैंडिंग

No comments Document Thumbnail

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा हादसा टल गया है। भोपाल में वायुसेना के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। भोपाल से लगभग 60 किलोमीटर दूर इस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि इस हेलीकॉप्टर में भारतीय एयरफोर्स के 6 जवान सवार थे।


बता दें कि भारतीय वायु सेवा का हेलीकॉप्टर बैरसिया के डूंगरिया गांव में बने एक डैम के पास आपातकाल स्थिति में उतर गया है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर डैम के आसपास काफी देर तक चक्कर लगाता रहा जिसके बाद वह खेत में उतर गया। इस हेलीकॉप्टर के आसपास कई जवान भी दिखाई दिए हैं। 

विमान की हुई इस आपातकाल लैंडिंग के बारे में एयर फोर्स से जानकारी मिली है कि भारतीय वायु सेवा के ध्रुव हेलीकॉप्टर को भोपाल के पास इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतारा गया है। जानकारी की मुताबिक हेलीकॉप्टर के सभी ग्रुप मेंबर्स सुरक्षित है। वही हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच करने के लिए एक टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया है, जिससे खराबी की जांच की जा सके।

इस घटना के बाद एयरफोर्स में जानकारी दी है कि भोपाल के चकेरी तक रूटिंग ट्रेनिंग मिशन के दौरान यह सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। बता दे कि जहां पर हेलीकॉप्टर को लैंड किया गया है वह जगह भोपाल एयरपोर्ट से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। राहत की बात है कि इस घटना की इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी ग्रुप मेंबर्स सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। 


मुख्यमंत्री 10 जुलाई को भरदा (टटेंगा) में करेंगे माता बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 10 जुलाई 2023 को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे।
                  

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.55 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम टटेंगा पहुंचेंगे और वहां ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम टटेंगा से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, देखें LIVE

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से साइंस कॉलेज मैदान पहुंच गए हैं. जहां सीएम भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन में चार राज्यों का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी इन चार राज्यों में कुल 50 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे और ऐलान करेंगे.


 देखें LIVE 



मुख्यमंत्री 2 जुलाई को रायपुर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई रविवार को राजधानी रायपुर एवं पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11.10 बजे से शहीद स्मारक भवन रायपुर में आर्य समाज के प्रांतीय महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में तथा दोपहर 12.10 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित भामाशाह साहू छात्रावास परिसर में नवनिर्मित अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
                   

मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पाटन से हेलीकॉप्टर से 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री 24 जून को रायपुर, बेमेतरा और दुर्ग मेें आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 जून को रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 24 जून को मुख्यमंत्री निवास से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.10 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह एवं स्नेह सम्मेलन 2023 में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से बेमेतरा जिले की तहसील साजा के ग्राम कन्हेरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.35 बजे चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के 52 वें केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम कन्हेरा से दोपहर 2.55 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और सिविल लाइन दुर्ग में दोपहर 3.25 बजे कंचना-धुरवा देवालय परिसर में केन्द्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ (दुर्ग) द्वारा आयोजित महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4.35 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह  4.50 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री बघेल 6 अप्रैल को जशपुर और अम्बिकापुर में खद्दी परब (सरहुल) समारोह में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अप्रैल को जशपुर, सरगुजा और राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे सरना पूजा स्थल, दीपू बगीचा में आयोजित खद्दी परब धरती पूजा (सरहुल) समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद वे वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां सरहुल पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अम्बिकापुर से दोपहर 3.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।  मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘श्री हुनमान जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे शामिल होंगे।

BIG-NEWS : पिकअप की टक्कर से CAF के दो जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

रायपुर  : बस्तर जिले में नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की मौत हो गई, वहीं एक जवान घायल है, जिसे हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है. सभी जवान CAF के हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से एक जवान की तबीयत खराब थी, जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया. मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है.


जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे. बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे में अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया. घायल जवान मुकेश गौर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है.


मुख्यमंत्री 5 दिसम्बर को कुम्हारी में सोनकर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 दिसंबर को कुम्हारी में आयोजित छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.20 बजे दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा के कुम्हारी मिनी स्टेडियम पहुचेंगे.



और सुबह 10.25 बजे सर्व समाज मांगलिक भवन कुम्हारी में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

टॉपर छात्र-छात्राओं ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड का लिया आनंद, कहा धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 125 छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्रों ने हेलीकॉप्टर में उड़ान का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का उपहार दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और बड़े बड़े पदों पर जाना है। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2022 के आयोजन में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थियों को सैर कराई गई। 119 छात्र-छात्राओं को पालकों की सहमति से हेलीकॉप्टर राइड कराई गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, मेधावी छात्र-छात्राओं को कराई गई हेलीकॉप्टर की सैर

 राजनांदगांव के संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा यामिनी कुंजाम ने बताया कि मैंने सिर्फ सपना ही देखा था कि हेलीकॉप्टर में बैठूंगी, लेकिन आज मेरा सपना मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजलि सतपथी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है, बहुत मजा आया, मैं बहुत खुश हूं। हमारे मुख्यमंत्री जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जांजगीर चांपा जिले के गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगहनी की कक्षा बारहवीं में 95.00 प्रतिशत प्राप्त करने वाली छात्रा ज्योति कैवर्त ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए 

कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खास और यादगार रहेगा, मैंने कभी नहीं सोचा था हेलीकॉप्टर में बैठ पाऊंगी लेकिन मुख्यमंत्री जी ने मुझे हेलीकॉप्टर की सैर करा दी, मैं बहुत खुश हूं। जिला नारायणपुर के अबुझमाण्ड के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्र देवानंद कुमेटी ने बताया कि मैंने दसवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, मैं जहां रहता हूं वहां सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंचती है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने मुझे हेलीकॉप्टर से खुले आसमान की सैर करा दी, मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद।

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मान

जिला महासमुंद के लंहगर स्थित नवजीवन मिशन हाई स्कूल के दसवीं बोर्ड में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शुभम निषाद ने बताया कि हेलीकॉप्टर राइड को लेकर मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन हेलीकॉप्टर में बैठकर बहुत मजा आया, पूरी राजधानी का नजारा देखा, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लाखनटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरासी के बारहवीं कक्षा में 80.00 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र शिवप्रसाद बैगा ने बताया कि मेरे पूरे परिवार में उत्साह है कि मैं हेलिकॉप्टर की सैर करूंगा, मेरे पापा खुद यहां तक लाये मुझे, मुख्यमंत्री जी को मेरा और मेरे पूरे परिवार का धन्यवाद।

इस मौके पर ऋतु साव, नैंसी पटेल, नेहा प्रधान, विनीता सुपकर, अंजलि नायक, कु.ज्योति, अंजलि सतपथी, पांचवे राउंड में नूपुर पटनायक, कनकना घरमी, शैली यादव, मुस्कान वर्मा, शीतल, तनीषा पटेल, लिसा लोहिया, छठवें राउंड में समीक्षा देवांगन, हेमा दत्ता, भावना साहू, पल्लवी साहू, दीपाली सूर्यवंशी, दिशा दुबे, संजना बर्मा, नंदिनी यादव, सातवें राउंड में एकता रानी साहू, नीलम केंवट, सुष्मिता मनहर, कु.उषा, वर्षा देवांगन, मानसी साहू, आठवें राउंड में पूजा सिन्हा, भवानी पटेल, वैशाली साहू, मुस्कान गजभिये, ज्योति मेहर, कु.नागेश्वरी, उमा सोनी, नववें राउंड में अनिशा एक्का, नुरिचा साहू, भाविका सिन्हा, अनुराधा जायसवाल, इंदु चंद्रवंशी, कु.ममता, दीपिका वर्मा,

दसवें राउंड में महक अग्रवाल, प्राची भोई, भूमिका पटेल, खुशी यादव, कुसुम साव, मेघा श्रीवास्तव, रामकुमारी बिरहोर, ग्यारहवें राउंड में नूपुर बिस्वास, साक्षी चौरड़िया, विभा रानी यादव, प्रियांशु पाठक, अंजलि कुशवाहा, डिगेश्वरी, चाँदनी मौर्य, बारहवें राउंड में पंकज कुमार साहू, जय प्रकाश कश्यप, कमलेश सरकार, वेनुकांत कुर्रे, रितेश कुमार साहू, शिवम साव, अक्षय शर्मा, तेरहवें राउंड में कृष कुमार, मयंक गोयल, विवेक कुमार देवांगन, प्रेम बिस्वास, एकांत प्रधान, जितेंद्र बरहा, रमेश, चौदहवें राउंड में आलोक कुमार साहू, शुभम निषाद, धर्मेन्द्र पटेल, क्वेश कुमार, कुलदीप चतुर्वेदी, चिराग अग्रवाल, कुशंक कुमार, पंद्रहवे राउंड में भूपेश कुमार गजेंद्र, डोंगेश्वर साहू, चंद्रकांत श्रीवास, 

तेजस सोमवार, अमन कश्यप, रजत शर्मा, यशवंत सिदार, सोलहवें राउंड में हर्ष तिवारी, नीरज कोसरिया, सन्तोष कुमार यादव, चिंतामणि साहू, रूपेंद्र, सुमित वेरधा, शिव प्रसाद, सत्रहवें राउंड में युगांत कुमार साहू, हिमांशु तिवारी, श्रीराम गुप्ता, देवानंद कुमेती, प्रीतम बैगा, परीक्षित बिरहोर, प्रदीप राम ने हेलीकॉप्टर से जॉयराइड का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपरों को हेलीकॉप्टर की सैर कराएंगे। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा पर अमल करने 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की जायराइड कराई गई।

हेलीकॉप्टर में घूमते देख दूसरे बच्चें भी टॉपर बनने हुए मोटिवेट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर के आकाश में लाल रंग के हेलीकॉप्टर को बार-बार आसमान में उड़ता देख बच्चें सहज ही आकर्षित हुए और यह चर्चा का विषय बना रहा। बच्चों को मीडिया के माध्यम से यह पता था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल भी 10वीं और 12 वीं के मेधावी बच्चों को हेलीकॉप्टर से जॉयराइड कराया गया जाएगा। छोटे बच्चें भी भविष्य में अच्छी पढ़ाई कर 10वीं और 12 वीं कक्षा में टॉप करने के लिए प्रेरित हुए।

 


कुशालपुर रायपुर निवासी कक्षा 6वी के छात्र विनायक भार्गव ने बताया कि आज सुबह से लाल रंग के हेलीकॉप्टर को आसमान में उड़ता देख बहुत अच्छा लगा। जब उनके पिताजी ने बताया कि 10वीं और 12 वीं कक्षा में टॉपर्स छात्रों को आज मुख्यमंत्री की पहल पर हेलीकॉप्टर से जॉयराइड कराया जा रहा है। 

यह सुनकर छात्र विनायक ने कहा कि जॉयराइड के लिए टॉपर्स बनने के लिए मेहनत करूंगा। इसी प्रकार मोहल्ले के अन्य बच्चे भी आपस में एक दूसरे से चर्चा कर भविष्य में अच्छे नंबर पाकर जॉयराइड में शामिल होने के लिए इच्छा जाहिर कर रहे थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.