Media24Media.com: हिमाचल प्रदेश क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हिमाचल प्रदेश क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label हिमाचल प्रदेश क्राइम न्यूज. Show all posts

दो पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद, जान बचाकर भाग रहे शख्स को नदी में डुबाया, मौत

No comments Document Thumbnail

देश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश का है, जहां होली से एक दिन पहले यानी 17 मार्च को मंडी में होली मनाई गई। उसी दिन मंडी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंडी के नगवाई में 2 पक्षों के आपस का झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति को नदी में डुबोकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक घर में झगड़े के बाद राजकुमार (उम्र 50) को कुछ लोगों ने दौड़ाया। जब व्यक्ति जान बचाने के लिए भागता हुआ ब्यास नदी के किनारे पहुंचा तो पीछे से एक व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडा मारकर नदी में गिरा दिया। उसके बाद किनारे के दोनों तरफ से पत्थरों से हमला कर दिया। ये तब तक जारी रहा जब तक व्यक्ति पानी में डूब नहीं गया। विवाद आपसी जमीन का बताया जा रहा है। 

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

पहले भी आरोपियों पर लड़ाई झगड़े के मामले चल रहे हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस व्यक्ति का कुछ लोग पीछा कर रहे थे। इस व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी है। हालांकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जब ब्यास नदी में इस तरह दौड़ा कर हत्या करने की वीडियो सामने आई तो पुलिस को जांच का दायरा बढ़ाना पड़ा। 

SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने दी जानकारी

SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि व्यक्ति के सिर पर डंडे से वार कर 17 मार्च के दिन पहले नदी में गिराया गया। उसके बाद भी पत्थरों से वार किए गए, जिसके बाद व्यक्ति पानी में डूब गया। 18 मार्च को राजकुमार का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जिस शख्स ने घर से वीडियो बनाया है, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.