Media24Media.com: हिमाचल प्रदेश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हिमाचल प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label हिमाचल प्रदेश. Show all posts

गुजरात में भाजपा,हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए जरूरी निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। इस समय इन दोनों राज्यों में मतगणना जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक गुजरात विधानसभा चुनाव में एक सौ बयासी में से एक सौ बासठ सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से एक सौ उनतालीस सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं, सत्रह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बढत बनी हुई है। कांग्रेस को चौदह सीटें मिली हैं और तीन सीटों पर वह आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी ने पांच सीटें जीतकर पहली बार गुजरात विधानसभा में अपनी जगह बनाई है।

 


उधर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। यहां अड़सठ में से अब तक साठ सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनमें से उनतालीस सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा है। भाजपा को अब तक अट्ठारह सीटें मिली हैं और तीन पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.