Media24Media.com: हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम. Show all posts

सेजेस पटेवा स्कूल में "आनंद मेला " का आयोजन, खूब आनन्दित‌ हुए लोग

No comments Document Thumbnail

देवराज साहू, पटेवा । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय पटेवा में आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र छात्राओं ने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ अंचल के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मां सरस्वती तथा छत्तीसगढ़ महतारी की‌ पूजा अर्चना के पश्चात वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धरम पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया।


इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सुनील पटेल,(पूर्व सरपंच एवं पूर्व एस‌एम‌डी अध्यक्ष), मदन पटेल (पूर्व एस एस डी सी अध्यक्ष), विकास अग्रवाल(पूर्व सांसद प्रतिनिधि), नारायण साहू (एस एम‌ सी अध्यक्ष) , डा.सोमनाथ सिन्हा, राजेश अग्रवाल, रुपेन्द्र त्रिपाठी, झनक लाल सिन्हा (सरपंच प्रतिनिधि), देवराज साहू (पत्रकार एवं पूर्व एस एम डी सी सदस्य, शिव कुमार साहू ( पालक समिति अध्यक्ष), घनश्याम साहू (सचिव पालक समिति), तरूण पाटकर (पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता) पप्पू सिन्हा (पूर्व सरपंच, पटेवा), गोस्वामी जी, कास्यकार गुरुजी (सेवा निवृत्त) भैरव पाल (पूर्व प्रतिभाशाली छात्र) एवं बड़ी संख्या में पालक एवं नागरिक उपस्थित हुए। छात्र छात्राओं ने जहां विभिन्न प्रकार के देशी व्यंजन तत्काल तैयार कर अतिथियों को खिलाया। वहीं आधुनिक व्यंजन भी बड़ी कुशलता से तत्काल तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रो ने विभिन्न प्रकार के‌ मनोरंजक खेल से अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में हिन्दी माध्यम की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी एवं उड़िया गाने पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया और लोगों का मन मोह लिया।


साढ़े 4 घण्टे तक चले इस आनंद मेला में पालकों और अतिथियों ने हर स्टाल का मुआयना किया और पसंदीदा व्यंजन बकायदा पैसे देकर खाएं। विद्यालय परिसर में कुल 28 स्टाल लगाए गए थे। व्यंजनों में मिर्ची भजिया,चाट, गुपचुप, पकोड़े को अतिथियों ने खूब पसंद किया तथा निशाना लगाओगे, सिक्का मारो , जादुई कप जैसे मनोरंजक खेलों ने भी अतिथियों को बांधे रखा। प्राचार्य समीर चन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के भीतर पढ़ाई के अतिरिक्त छिपि प्रतिभा को बाहर निकालने का मनोरंजक तरिके से अवसर प्रदान करना है। वरिष्ठ जन प्रतिनिधि सुनील पटेल ने विद्यालय की सक्रियता की प्रशंसा की तथा शिक्षकों की प्रशंसा की। धरम पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए इस तरह के प्रतिभा प्रदर्शन आयोजनों का आवश्यक है। आयोजन को सफल बनाने में हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के‌ स्टाफ सदस्यों को उन्होंने बधाई दी। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता (एल बी) श्रीमती अर्चना तिवारी ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.