Media24Media.com: हितग्राही

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हितग्राही. Show all posts
Showing posts with label हितग्राही. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ पर विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री साय ने दो हितग्राही दीपक वाधवानी को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8 लाख रूपए और शबनूर बानो को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 176 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। 

मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत श्रीमती इन्द्राणी चन्द्रकार और उषा बाई को नवीन गैस कनेक्शन प्रदान किए। साय ने इसके बाद महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल भी पहुंचे और महिला समूहों द्वारा बनाए गए मिलेट्स के उत्पाद की जानकारी ली। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर आधारित केक काटकर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर आधार सेवा केन्द्र द्वारा 33 नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट किए गए।


प्रधानमंत्री आवास योजना से नीतू का सपना हुआ पूरा

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग के गया नगर वार्ड क्रं. 4 की नीतू ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वित होते ही उन्होंने सर्वे में अपना नाम जुड़वाया और हितग्राही द्वारा आवास निर्माण के तहत् उन्होंने मात्र 8 माह में अपने पक्के घर का निर्माण कर लिया। कुल  29.00 वर्ग मीटर स्वीकृत कॉरपेट क्षेत्रफल में उन्होंने अपना पक्का घर बनाया है।

प्रथम तल निर्मित इस घर हेतु इन्हें 04 किश्तों में 2.24 लाख राशि का अनुदान आधार लिंक्ड बैंक खाते में दिया गया। हितग्राही को सारी प्रक्रियाएं बिल्कुल नई और आश्चर्य से भरी हुई लगती है, क्योंकि उन्होंने नक्शा पास कराने किश्त लेने हेतु किसी भी कार्यलय में भागमभाग नहीं की तथा 1 रूपए भी उन्हें अतिरिक्त नहीं खर्च नहीं करना पड़ा। उनके एवं उनके परिवार की वर्षों की आस पूरी हो गई। योजना से प्राप्त अनुदान के अतिरिक्त स्वयं की राशि लगाते हुए उन्होंने सर्वसुविधा युक्त आवास का निर्माण किया तथा आज अच्छे से जीवन निर्वहन कर रही हैं। 

गोधन न्याय योजना के हितग्राही राम अवतार यादव ने बताया कि उनकी २७ गाय और ६ भैंस है

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गोधन न्याय योजना के हितग्राही राम अवतार यादव ने बताया कि उनकी २७ गाय और ६ भैंस है। ५०० किलो गोबर रोज निकलता है। पर गोठान वाले पूरा गोबर नहीं खरीदते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरा गोबर खरीदने संबंधितों को निर्देशित करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरा गोबर खरीदने कहा।

राम अवतार गोबर बेचकर कार खरीदने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि रोज उनका पूरा गोबर खरीदा जाए तो वे जल्दी ही अपना सपना पूरा कर लेंगे। अभी तक उन्होंने ४८ हजार रुपए का गोबर बेचा है।

प्रधानमंत्री आवास "छितका कुरिया हा, अब मोर छत वाले महल बन गे"- केशरी बाई, हितग्राही

No comments Document Thumbnail

खैरागढ़। हितग्राही केशरी बाई टंडन, निवासी आमदनी, वि. ख. खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ. ग.) उम्र लगभग 62 वर्ष। शरीर में इतनी शक्ति नही रही कि जीविकोपार्जन के लिए जद्दोजहद करें या मकान बनाने के लिए पैसा इकट्ठा करें। वो बताती है कि - "मैं, मेरे पति, एक नाबालिक लड़का व परित्यक्ता बेटी के साथ एक कमरे में रहते थे। एक ही कमरे में चारों सदस्य नरकीय जीवन जीते थे।"

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़ ने बताया कि- केशरी टंडन ने कहा कि- "साहब! क्या बताएं....जुग जुग जीये हमारा सरकार जिनकी असीम अनुकम्पा से हमारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के अंतर्गत हमारे सिर पर एक छत बन गया।" उक्त उद्गार खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम आमदनी में रहने वाली केशरी बाई टंडन का। केशरी बाई जब आप बीती बता रही थी तो उनकी आंखों से आंसू थम नही रहे थे। उसने आगे बताई कि जब आवास निर्माण का कार्य लेंटर तक पहुंचा था, उसी समय पति पन्ना लाल टंडन की मृत्यु हो गई।

उसने कहा कि -"मेरी सारी शक्ति जवाब दे रही थी, आवास को आगे बनाने की हिम्मत नही हो रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास का पैसा मुझे किश्तों में मिलता रहा और देखते ही देखते मेरा सुंदर घर बन गया। मुझे उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन भी मिला है, जिसका नियमित उपयोग खाना बनाने में करती हूं। सच कहूं तो इस पूरे योजना ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी।"

कभी सोचा नहीं था पक्का मकान बना पाएंगे...बृजलाल

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। हितग्राही बृजलाल जाति रजवार पिछड़ा वर्ग पारा मोहल्ला परसापारा ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर विकासखंड रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ की जुबानी- हमने कभी नहीं सोचा था कि पक्के का आवास कभी बना पाएंगे परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्ति कर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश हैं पहले दो कमरा के कच्चे मकान में ,मैं स्वयं बृजलाल पत्नी पुष्पमती पुत्र दिनदयाल पुत्री पुष्पा एवं पुत्र मुकेश कुल 05 सदस्य रहा करते थे। मैं पैर से विकलांग हूं मेरे पास भूमि की रकबा लगभग 70 डिसमिल जमीन है।

मैं कृषि एवं मनरेगा में मेट में कार्य कर अपने परिवार भरण पोषण कर परिवार के साथ में जीवन यापन करता हूं। वर्षा के दिनों में जब पानी बरसता था तो पुराने कच्चे के घर पर कभी इस कमरे में पानी टपकता था तो कभी उस कमरे में पानी टपकता था। तब रात में कभी-कभी भारी परेशानी का सामना करना पढ़ता था। परंतु मुझे जब वर्ष 2019-20 में सचिव के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि आपके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत हुआ है।

तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा ,तब जाकर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक ने मेरा आवास निर्माण करने हेतु समय-समय पर सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग एवं जनपद से तकनीकी सहायक के द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन देकर मेरा आवास बनाया, इससे पहले बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने के कारण घर के बच्चों को पढ़ाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, आज पक्का आवास बन जाने से मेरा परिवार बेहद खुश है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास देने हेतु मेरा परिवार शासन को धन्यवाद देता है।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: श्रमिक सियान सहायता के तहत अब 20 हजार की राशि मिलेगी एक मुश्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष पर रायपुर के गांधी मैदान में श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के हितग्राही श्रमिकों सें भेंट की थी। इस अवसर पर उन्होंने सियान श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत एक मुश्त दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दस हजार रूपए से बढ़ाकर बीस हजार रूपए करने की घोषणा की थी। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की राशि में वृद्धि कर दी है।

श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों हेतु 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माण श्रमिकों की मंडल की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है, ऐसे निर्माण श्रमिक जो मंडल की सदस्यता से निवृत होने वाले है, उन्हें सदस्यता से निवृत होने के पूर्व बेहतर जीवन यापन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत एक मुश्त राशि प्रदान की जाती है।

योजना के तहत निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम विगत तीन वर्ष से मंडल में पंजीकृत होना चाहिए तथा निर्माण श्रमिक की न्यूनतम आयु 59 वर्ष एवं अधिकतम 60 वर्ष होना चाहिए। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र श्रमिक आवेदन श्रम विभाग के विभागीय पोर्टल बहसंइवनतण्दपबण्पद पर आनलाईन प्रारंभ किया गया है। श्रमिक स्वयं आनलाईन के माध्यम से या श्रमेव जयते मोबाईल एवं संबंधित जिले के श्रम कार्यालय में या किसी भी लोक सेवा केन्द्र के
माध्यम से आवेदन कर सकते है।  

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नंदकुमारी के अपने पैरों पे खड़े होने का सपना हुआ सच

No comments Document Thumbnail

जशपुर। जिले में कौशल विकास प्राधिकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत सिलाई मशीन, कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसे विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण प्रदान कर बेरोजगार युवक-युवतियों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी कड़ी में जिले की कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कुरकुंगा की रहने वाली नंद कुमारी के रोजगार प्राप्त करने के सपने को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने सच कर दिखाया है। नंदकुमारी को योजना के तहत अबिनाश इनटरप्राईजेस प्राइवेट लिमिटेड से सेविंग मशीन आपरेटर (सिलाई) के ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



प्रशिक्षण के उपरांत हितग्राही का नियोजन केपीआर सुगर एण्ड ऐपेरल लिमिटेड, तिरूपुर में हो गया। जहां उन्हें निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ 8500 रुपए प्रतिमाह मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है।हितग्राही युवती ने बताया कि उनके परिवार में माता पिता के साथ ही दो भाई है। उनके पिता खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते है। परिवार की आय का मुख्य साधन खेती ही है। परंतु छोटे किसान होने के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आती थी। इस हेतु वे बचपन से ही अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और परिवार का सहारा बनना चाहती थी। हितग्राही ने बताया कि बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत वे अपने पैर में खड़े होना चाहती थी इसके लिए वो प्रयासरत थी।

इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में पता चला जिसके बाद नन्दकुमारी ने योजना से जुड़कर लाभ लिया। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के द्वारा उन्हें एक नया हुनर प्रदान करते हुए उनका कौशल विकास किया गया और उसमें वह निपुण भी हो गई। नंद कुमारी ने बताया कि इस हुनर से उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है। अब वह अपने परिवार का सहारा बन गई है। जिससे वे अपने परिवार के साथ ही अपनी जरूरतों को भी पूरा कर रही है। उन्होंने रोजगार के अवसर दिलाने हेतु जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

मंडल की सभी योजनाएं श्रमिकों के लिए बन रही है मील का पत्थर

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ धरातल के लोगों को मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा 22 श्रमिक हितैषी योजनाएं संचालित हो रही है। मंडल की ये सभी योजनाएं प्रदेश के श्रमिक जनों तथा उनके परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उक्त बातें आज नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के लिए चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही चॉबी है श्रमिक कार्ड। 



शासन डीबीटी के माध्यम से इन सभी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खाते में दे रही है। इसलिए सभी पात्र हितग्राही श्रमिक कार्ड बनवाये एवं इन सभी योजनाओं का लाभ ले। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत से हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, बोर्ड मेम्बर दुर्गेश जायसवाल, पूर्व सभापति सलीम नियारिया, सागर सोलंकी, अनिल शुक्ला, अमृत काटजू, रानी चौहान, शेख ताजीम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) सुशील सन्नी अग्रवाल ने इस मौके पर मंडल की उन सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उसका लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए या तो जिले के श्रम कार्यालय आना पड़ता था, या फिर यह किसी प्राईवेट च्वाईंस सेंटर में जाकर बनवाना पड़ता था। लेकिन अब जिले के साथ विकासखण्डों में भी श्रम कार्यालय खुलेगा, जिससे अब श्रमिकों को कार्ड बनवाने में आसानी होगी। इसी के साथ ही श्रमिक कार्ड आने वाले दिनों में हर वार्डो एवं ग्रामीण इलाकों में भी शिविर के माध्यम से भी बनाया जाएगा। उन्होंने मंडल द्वारा तैयार किए गए श्रमेव एप के बारे में भी जानकारी दी। इस एप के माध्यम से अब घर बैठे मजदूर एन्ड्राईड फोन के माध्यम अपना पंजीयन कर सकते है। जब से शुरू हुआ एप तब से आज तक जिले में 2400 मजदूरों ने स्वयं से अपना श्रमिक कार्ड बना लिया है। 

कार्यक्रम के शुभारंभ में अग्रवाल ने ऑडिटोरियम के बाहर बने पंजीयन काउंटर का भी शुभारंभ किया।विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि श्रमिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक सम्मेलन एक बहुत ही अच्छा आयोजन है। इस प्रकार के आयोजन से श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिसका वे लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गो के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिससे छत्तीसगढ़ के लोग सशक्त हो रहे है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी श्रमिकों को संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया।

 योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को मिला चेक

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने आज श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान योजना के पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 3 हितग्राही अनिता जाटवर, अनुसूय्या गबेल एवं टिकेश्वरी चौहान को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया। इसी तरह मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 5 हितग्राही माधवी सारथी, मंजु साव, सीमा साहू,

साइत्री यादव एवं यशोदा सिदार को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 5 हितग्राही नरेश कुमार साव, पदुम कुंवर, झुलबाई, गनेशी बाई चन्द्रा एवं गणेश मानिकपुरी को 20 हजार का चेक, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले भूनेश्वर साव को 01 लाख रुपये, श्रीमती सोनीमती को 10 हजार 500 रुपये एवं कमलधर पटेल को 7 हजार 500 रुपये तथा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत मनोहर यादव को 6 हजार, लक्ष्मीदास महंत को 3 हजार एवं टेकराम साहू को 1 हजार रुपये का चेक दिया गया।

848 हितग्राहियों को मिले 01 करोड़ से रुपये से अधिक की राशि 

सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा संचालित योजनाओं में आज 848 लोगों को 01 करोड़ 41 लाख 29 हजार रुपये से लाभान्वित किया गया। इनमें महतारी जतन योजना के तहत 28 लोगों को 5 लाख 60 हजार रुपये, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 3 हितग्राहियों को 3 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशिक्तकरण योजना में 629 हितग्राहियों को 01 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपये, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना मेे 159 हितग्राहियों को 4 लाख 8 हजार रुपये, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 28 हितग्राहियों के 01 लाख 81 हजार रुपये, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत टाप टेन में आने वाले बच्चों में एक हितग्राही को 01 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रम कल्याण निरीक्षक श्रीमती सोनम रवानी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल एवं डॉ.नरेन्द्र पर्वत ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.