Media24Media.com: हिंदू समाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हिंदू समाज. Show all posts
Showing posts with label हिंदू समाज. Show all posts

सतनाम शोभायात्रा का सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। बाबा गुरु घासीदास की जयंती के पूर्व आज दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को महासमुंद शहर में निकाली गई। शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में पूज्य बाबा घासीदास की चित्र में माल्यार्पण कर, सात संतों को पुष्माला और सफेद पंछा भेंटकर  उनका आशीर्वाद लिया गया। 

पूज्य बाबा गुरु घासीदास के मनखे –मनखे एक समान की सिख या सिद्धांत के अनुसार कार्य करने वाली सर्व हिंदू समाज, जो सभी समाजों के मध्य समरसता एवं उन्हें एक सूत्र में पिरोई माला के रूप में हिंदू धर्म की मान्यताओं में सभी को समाहित करने कार्यरत रहती है। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश लूनिया, सुरेंद्र दास वैष्णव, विपिन मोहंती, गुरु बच्चन सिंह, संजय यादव, सुमन सेंद्रे, कान्हा प्रधान, गुड्डू सेन, उत्तम वर्मा, दानू  सिन्हा , कुंजू सिन्हा , अनुपम त्रिपाठी, पाली, विक्रम ठाकुर, अग्रज शर्मा, भरत चंद्राकर, रितेश गोलछा, अविनाश श्रीवास्तव, सोमेश दावड़ा, आनंद साहू, मुन्ना साहू, विष्णु चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

साजा की घटना पर सियासत, विश्व हिन्दू परिषद ने किया सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के  के साजा में दो स्कूली बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा के दौरान युवक की हत्या के विरोध में विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, बेमेतरा जिले के साजा अंतर्गत बिरनपुर की घटना से हिंदू समाज बेहद आहत है और आक्रोशित है।


विश्व हिंदू परिषद इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। साथ ही साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है। इस दौरान वीएचपी नेता चंद्रशेखर वर्मा ने लव जिहाद के मुद्दे पर भूपेश सरकार को निशाने पर लिया।

उन्‍होंने कहा, इसी क्षेत्र की 7-8 युवतियों को पिछले 4-5 सालों में बहला फुसलाकर घर से भगाकर शादी कर लवजिहाद इन जेहादियों के द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुस्लिम जेहादियों का आतंक अपनी चरम पर है। ऐसी घटनाएं पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को परेशान एवं डराने के लिए की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.