Media24Media.com: हिंदू धर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हिंदू धर्म. Show all posts
Showing posts with label हिंदू धर्म. Show all posts

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर पड़ा भद्रा का साया, जानिए क्या है राखी बांधने का सही समय ?

No comments Document Thumbnail

Raksha Bandhan 2024 : हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है रक्षाबंधन, इसे भाई-बहनों के प्रेम, स्नेह और रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन शुभमुहूर्त में बहने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। बहने भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती हैं और उनकी तरक्की की कामना करती हैं। भाई राखी बंधनवाने के बाद बहन को गिफ्ट देते हैं। राखी बांधते समय विशेष रुप से शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए,


रक्षाबंधन का मुहूर्त 2024
सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- सोमवार, 19 अगस्त को सुबह 3:04 से
सावन पूर्णिमा तिथि का समापन- सोमवार, 19 अगस्त को दोपहर 11:55 पर

रक्षाबंधन पर 7 घंटे से ज्यादा तक भद्रा का साया
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर सुबह में भद्रा लग जा रही है। भद्रा सुबह 05:53 से दोपहर 01:32 तक रहेगी। इस भद्रा का वास स्थान धरती से नीचे पाताल लोक में है। अब कुछ लोगों मानना है कि पाताल की भद्रा को नजरअंदाज कर सकते हैं।

लेकिन ज्योतिषी की मानें तो भद्रा कहीं की भी हो, वह अशुभ फलदायी होती है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार ऐसा बोल देते हैं कि पाताल की भद्रा अशुभ प्रभाव नहीं डालती है, हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए।

राखी बांधने का सही समय
रक्षाबंधन 19 अगस्त को है, इस दिन राखी बांधने का सही समय दोपहर में ही है। राखी बांधने का सही समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 8 मिनट के बीच का है।

राखी बांधने के लिए ये 2 समय हैं वर्जित
धार्मिक शास्त्रों की मानें तो रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए दो समय का हमेशा त्याग करना चाहिए। पहला है भद्रा और दूसरा है राहुकाल, ये दोनों की अशुभ हैं। इन दोनों समय में कभी भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। रक्षाबंधन के दिन राहुकाल सुबह में 07:31 से 09:08 तक है।

Bhaum Pradosh Vrat 2024: जून का पहला प्रदोष व्रत कब? नोट करें डेट, कष्ट होंगे दूर

No comments Document Thumbnail

 Bhaum Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत मनुष्य के लिए बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है. प्रदोष व्रत महीने में 2 बार, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत संपूर्ण शिव परिवार की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है.


इसलिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती या सम्पूर्ण शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है. इसलिए प्रदोष व्रत का काफी महत्व माना जाता है. मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ यह व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, इसलिए संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए भी यह व्रत रखा जाता है.

कब है भौम प्रदोष व्रत?
जून महीने का पहला प्रदोष व्रत 4 तारीख को रखा जाएगा. इस दिन मंगलवार है. इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है.

इस दिन करें इन भगवान की पूजा
प्रदो भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है. माना जाता है इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन के दुखों से छुटकारा मिल जाता है.

कैसे करें पूजा?
इस दिन सुबह नहाने के बाद शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं. इसके बाद मंत्रों का उच्चारण करें. वहीं, जौ के आटे को भगवान की मूर्ति पर स्पर्श कराएं. बाद में इस आटे से रोटी बनाएं.

इन चीजों का करें दान
भौम प्रदोष व्रत के दिन गुड़, काले तिल और नारियल दान करने से लाभ मिलेगा. साथ ही, इस दिन गरीबों को खाना भी खिलाएं.

RAIPUR : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 251 परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म, करवाया गया शुद्धिकरण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा के आखिरी दिन प्रदेश में धर्मांतरण कर चुके कई परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी की है। घर वापसी से पहले 251 परिवारों के 1 हजार लोगों का पूजा पाठ के जरिए शुद्धिकरण कराया गया। इनमें इस्लाम और ईसाई धर्म अपना चुके लोग शामिल है।


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी के धर्म के विरोधी नहीं हैं, न ही हमने किसी को यहां बुलवाया। सभी लोग हनुमान जी के आशीर्वाद से यहां आए हैं। मैं धर्मांतरण का पक्षधर नहीं हूं। मैं घर वापसी में विश्वास करता हूं। धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करने वालों को पैर धुलाए और सनातन धर्म में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद अकबर ने हिन्दू धर्म में वापसी की। धीरेंद्र शास्त्री ने अकबर का नाम बदलकर सत्यम रखा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.