Media24Media.com: हायर सेकेण्डरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हायर सेकेण्डरी. Show all posts
Showing posts with label हायर सेकेण्डरी. Show all posts

हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि सामान्य शुल्क के साथ 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। इसके पश्चात विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आवेदन कर सकेंगे।

स्वाध्यायी मुख्य एवं अवसर परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थी शासकीय एवं अशासकीय अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से ऑनलाईन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई व्यावसायिक प्रशिक्षण के छत्तीसगढ़ मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना पूरे देश में होगा लागू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हायर सेकेण्डरी के साथ छात्रों को आईटीआई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लागू किए गए संयुक्त पाठ्यक्रम की तर्ज पर अब केंद्र सरकार पूरे देश में स्कूल एजुकेशन के साथ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंटिग्रेटेड कार्यक्रम लागू करना चाहती है।

इसके लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अन्तर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी), भारत सरकार द्वारा एक समिति गठित की गई है, यह समिति स्कूल शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण के एकीकरण के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी। प्रशिक्षण महानिदेशालय के निदेशक द्वारा इस समिति में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि नामांकित करने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चयनित हायर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र जो साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, उनके लिए स्कूलों एवं आईटीआई के समन्वय के माध्यम से स्कूली शिक्षा एवं विद्यार्थियों की रुचि का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई है।

प्रदेश में इस पाठ्यक्रम के तहत आई.टी.आई. की परीक्षा में सफल प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ के बारहवीं बोर्ड के प्रमाण पत्र के साथ-साथ राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा आई. टी. आई. का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2021 से 2023 के सत्र में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना 116 विकास खंडों के 119 स्कूलों एवं आईटीआई में प्रारंभ की गई है। जिसमें विद्यार्थियों ने आईटीआई के 10 ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इससे युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए विभिन्न कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत उद्यमिता कौशल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ : हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा केन्द्रों का 7 जुलाई को आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
                   

माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार साहू द्वारा प्यारे लाल हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर, जे.आर. दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित पाई गई।

छत्तीसगढ़ : हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2023 के पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में परीक्षार्थी अपना अनुक्रमाक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
                 

जिन विद्यार्थियों ने पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन के लिये आवेदन किया था, वे विद्यार्थी पूरक/अवसर परीक्षा 2023 के लिये आवेदन करना चाहते है, तो जिला मुख्यालय में समन्वय संस्था या विकाखण्ड के शासकीय स्कूल के माध्यम से दिनांक 04 जुलाई 2023 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि में वृद्धि की गई है। छात्र अब 27 जून को कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक संबंधित संस्था के माध्यम से मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्राफेसर व्ही.के.गोयल ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 14 जून और विलंब शुल्क के साथ 20 जून निर्धारित थी। अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात कई छात्रों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा फार्म नही भरने का हवाला देते हुए परीक्षा फार्म की तिथि में वृद्धि करने की मांग की। मण्डल द्वारा छात्र हित में पूरक परीक्षा फार्म भरने की तिथि में वृद्धि करने का निर्णय लिया। छात्र अब 27 जून तक कार्यालय समय शाम 5:30 बजे तक संबंधित संस्था के माध्यम से मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.