Media24Media.com: हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा. Show all posts
Showing posts with label हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा. Show all posts

विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, पहुंचे थाने

No comments Document Thumbnail

रायपुर उत्तर विधायक और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा सोमवार को यातायात नियमों का पालन करते हुए ई-चालान पटाने ट्रैफिक थाना पहुंचे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद उन्होंने चालान पटाया। यहां उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और आम आदमी की तरह लाइन में लगते हुए नियमानुसार 200 रुपये का ई-चालान पटाया। साथ ही उन्होंने यातायात पुलिस को हमेशा चौक-चौराहे पर मुस्तैद रहने की सलाह दी।





वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर के एक गोदाम से 30 लाख रूपए से अधिक की लकड़ी अवैध जब्त






उत्तर विधायक और हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने कहा कि जब आम आदमी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उन्हें ई-चालान भेजा जाता है। ठीक उसी तरह हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 200 रुपए का ई-चालान पटाया. कुलदीप जुनेजा ने आमजनों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ ही लोगों से भी ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।






एल्डरमैन ने भी पटाया चालान






विधायक जुनेजा से प्रेरित होकर नगर निगम के एल्डरमैन सुनील भुवाल ने भी ई-चालान पटाया और नियमों का पालन किया। इस दौरान नगर निगम के एल्डरमैन सुनील छतवानी, मनोज अग्रवाल, कंवलजीत जुनेजा, संजय सोनी, दलजीत चावला, राकेश वाकड़े सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.