Media24Media.com: हवाई सुविधा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हवाई सुविधा. Show all posts
Showing posts with label हवाई सुविधा. Show all posts

बस्तरवासियों के लिए मुख्यमंत्री साय ने दी खुशखबरी, रोजाना विमानों के संचालन के लिए मिली NOC

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तरवासियों के लिए हवाई सुविधा बीते सालों ही शुरू की गई थी। लेकिन अब एक और विमान कंपनी बस्तर में विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने जगदलपुर से रोजाना विमानों के संचालन के लिए NOC दे दी है।


इस संबंध में सीएम साय ने ट्वीट कर बस्तरवासियों को खुशखबरी दी और बताया कि हमारी सरकार ने जगदलपुर से रोजाना विमानों के संचालन के लिए NOC दे दी है। इसके लिए आधिकारिक रूप से कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जगदलपुर एयरपोर्ट का विस्तार भी इसमें सम्मिलित है। अब बस्तर की जनता की सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक कनेक्टिविटी देश एवं प्रदेश के स्थानों में सुगमता से होगी। सभी बस्तरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

बता दें कि बस्तर के वासियों को अलाइंस विमान सेवा के साथ साथ अब 31 मार्च 2024 से इंडिगो विमान सेवा की प्रचलन प्रारंभ होने से वायु परिवहन सेवा में सुविधाएं बढ़ जाएगी। इंडिगो की विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएगी तथा उसी दिन रायपुर से जगदलपुर होते हैदराबाद वापस हो जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.