Media24Media.com: हल्दी के गुण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हल्दी के गुण. Show all posts
Showing posts with label हल्दी के गुण. Show all posts

विशिष्ट औषधीय और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है हल्दी, इन बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद

No comments Document Thumbnail

आम बीमारियों के उपचार से जुड़ी कई चीजें हमारी रसोई में उपलब्ध हैं। उनमें कई गुणों से युक्त हल्दी भी एक है। अपने विशिष्ट औषधीय एवं एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी का आयुर्वेद में भी विशेष महत्व है। हल्दी रोगाणुओं को रोकने वाली (रोगाणुरोधक या एंटी-सेप्टिक) होती है। साथ ही यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है और कई तरह के संक्रमण की रोकथाम में सहायक है। हल्दी के औषधीय गुण कई बीमारियों के बचाव और उपचार में मदद कर सकते हैं। 

हल्दी को लेकर किए गए एक शोध में पाया गया कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, केलोरेटिक, एंटी-माइक्रोबियल (लिवर को सुरक्षित रखने वाला गुण), कार्डियो-प्रोटेक्टिव और नेफ्रो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं। चाहे अंदरूनी घाव हो या शरीर के बाहर के घाव, हल्दी उन्हें भरने का काम करती है। खून के रिसाव को रोकने या चोट को ठीक करने के लिए हल्दी का आमतौर पर उपयोग होता है। हाथ-पैरों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है। सर्दी, जुकाम या कफ की शिकायत हो तो हल्दी वाला दूध पीना लाभकारी होता है।

एलर्जिक सर्दी-जुकाम से दिलाता है राहत

हल्दी मिला गर्म दूध यानि गोल्डन मिल्क सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम में राहत दिलाते हैं। वहीं यह फेफड़ों के कफ को भी बाहर निकालने यानि एक्सपेक्टोरेंट के रूप में कारगर है। आयुर्वेद पद्धति में हल्दी को रक्त विकारों को दूर करने और एंटी-हिस्टामाइन के रूप में कारगर माना गया है। फलस्वरूप यह एलर्जिक सर्दी-जुकाम और इओसिनोफिलिया जैसे रोगों के उपचार में सहायक है। 

डॉ. संजय शुक्ला ने दी जानकारी

आयुर्वेदिक कॉलेज के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि हल्दी तिक्त, उष्ण, रक्तशोधक और वायु विकारों को नष्ट करने वाली होती है। हल्दी के सेवन से पेट के नुकसानदेह जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। हल्दी एंटी-बायोटिक की तरह ही रोगाणुजनित रोगों के उपचार में सहायक है। हल्दी का उपयोग सदियों से सौंदर्यवर्धक के रूप में होते आया है। इसके उबटन से चेहरा निखरता है तथा यह अनेक चर्म रोगों में भी प्रभावी है। भारत में पाई जानी वाली हल्दी में रासायनिक पदार्थ करक्यूमिन की मात्रा अधिक होती है। 

हल्दी का इस्तेमाल दवाओं में 

हल्दी का इस्तेमाल आयुर्वेदिक (हर्बल) दवाओं में होता है और इससे बनी औषधियां बदन दर्द, थकान दूर करने और सांस संबंधी परेशानियों में असरदार हैं। बाह्य लेप और आन्तरिक सेवन दोनों प्रकार से प्रयोग करने पर शीघ्र लाभ होता है। हल्दी का औषधि के रूप में उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञ के परामर्श में करना चाहिए।

बड़ा ही फायदेमंद है ये हल्दी वाला दूध

No comments Document Thumbnail

भारत में हल्दी वाला दूध डाइट का अहम हिस्सा रहा है। हल्दी हर घर में उपलब्ध होती है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध (Benefits of Haldi Doodh) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी की एंटीबायोटिक्स प्रॅापर्टीज और दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम जब मिल जाते हैं तो हल्दी वाले दूध के गुण और भी अधिक बढ़ जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको हल्दी वाले दूध के फायदे बताएंगे। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।





दर्द में फायदेमंद





जोड़ों के दर्द के मरीजों को रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। रोजाना एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।





सर्दी- खांसी से राहत





हल्दी वाले दूध का सेवन करने से सर्दी- खांसी की समस्या दूर हो सकती है। सर्दियों के मौसम में सर्दी- खांसी से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करें।





cg government job alert: अगर आप भी पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो इन पदों के लिए जल्दी करें अप्लाई





अनिद्रा की से छुटकारा





आज के समय में कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध (Benefits of Haldi Doodh)का सेवन करें।





दिल के लिए फायदेमंद





दिल के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करें। दिल के मरीजों को रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।





कैंसर के मरीजों लिए फायदेमंद





कैंसर मरीजों के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद होता है। हल्दी में पाया जाने वाला पदार्थ करक्यूमिन कैंसर के मरीजों को रिकवरी करने में काफी मदद करता है।





हड्डियों के लिए फायदेमंद





हल्दी वाला दूध हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया के मरीजों को रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.