Media24Media.com: हरियाणा के अखाड़े में फायरिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हरियाणा के अखाड़े में फायरिंग. Show all posts
Showing posts with label हरियाणा के अखाड़े में फायरिंग. Show all posts

हरियाणा के कुश्ती अखाड़े में फायरिंग, तीन कोच सहित दो महिला पहलवान की मौत

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला हरियाणा के रोहतक (Rohtak of Haryana) का है, जहां के जाट कॉलेज अखाड़े में शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे रेसलिंग कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में जाट कॉलेज के कोच मनोज, रेलवे में कार्यरत उनकी पत्नी साक्षी, उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान पूजा सहित दो और कोच शामिल हैं। 





यह भी पढ़ें:- Honor killing : झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर ही मौत





गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेसलिंग कोच ने अखाड़े में कोचिंग देने से रोकने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोनीपत के बरोदा निवासी आरोपी कोच सुखविंद्र (Accused coach Sukhvindra) और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।





यह भी पढ़ें:- Update- वैलेंटाइन वीक में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम, बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या





सोनीपत जिले के सरगथल गांव निवासी मनोज कुमार (35) जाट कॉलेज अखाड़े में हेड कोच था। मनोज की पत्नी साक्षी रेलवे में नौकरी करती थी। मनोज पत्नी और तीन साल के बच्चे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रह रहा था। शुक्रवार शाम मनोज रोज की तरह पत्नी और बच्चे के साथ जाट कॉलेज के प्रैक्टिस करवाने गया था।





ताबड़तोड़ फायरिंग





सोनीपत के बरोदा (Baroda of Sonipat) का कोच सुखवेंद्र मोर अखाड़े के ऊपर वाली मंजिल पर रहता था। उसने मनोज और उसके परिवार को कमरे में बुलाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मनोज को तीन गोलियां और पत्नी और बच्चे को भी एक-एक गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कमरे का ताला लगाया और चाबी लेकर वहां से भागने लगा।





कोच और खिलाड़ियों पर भी फायरिंग





गोली की आवाज सुनकर अखाड़े में नीचे बैठे अन्य कोच और खिलाड़ी ऊपर की ओर दौड़े। आरोपी ने फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान कई लोगों को गोली लग गई और आरोपी वहां से भाग गया। 





यह भी पढ़ें:- दोस्त से मिलने गई विवाहिता की मायके वालों ने की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





अखाड़े में प्रैक्टिस करने वाले पहलवान घायलों को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक साक्षी, यूपी के मथुरा की महिला पहलवान पूजा और मोखरा निवासी कोच प्रदीप की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को निजी अस्पताल में लाया गया। वहां कोच मनोज और माड़ौटी निवासी कोच सतीश दलाल की भी मौत हो गई।





पूजा ने की थी आरोपी की शिकायत 





जाट कॉलेज के अखाड़े में कोचिंग ले रही उत्तर प्रदेश के मथुरा की पहलवान पूजा ने कोच सुखविंद्र की शिकायत कर दी थी। पूजा के परिजनों की शिकायत के बाद अखाड़े के मुख्य कोच मनोज ने सुखविंद्र को कोचिंग देने से मना कर दिया था। इस कारण सुखविंद्र ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया।





हत्याकांड के बाद अलर्ट 





गांव बरोदा के सुखविंद्र मोर पर रोहतक में पांच लोगों की हत्या का आरोप लगने के बाद बरोदा थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई। किसी वारदात की सूचना के बाद पुलिस टीम गांव बरोदा में पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सुखविंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार गांव बरोदा में स्थिति सामान्य है। बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे। वहीं गांव में भी वारदात के बाद चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है।





जिंदगी मौत से जूझ रहे कोच और मासूम





हालत गंभीर होने पर घायल मेहर सिंह अखाड़े के कोच अमरजीत को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया, जबकि कोच मनोज और साक्षी के तीन साल के बेटे सरताज को पीजीआईएमएस के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।





पिता और पत्नी ने छोड़ा दिया था आरोपी का साथ





पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंद्र का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। इतना ही नहीं, आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.