Media24Media.com: हनुमान चालीसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हनुमान चालीसा. Show all posts
Showing posts with label हनुमान चालीसा. Show all posts

अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाने पर दुकानदार को पीटा, FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

 कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित नगराथपेट इलाके में मुकेश नाम के एक शख्स पर कथित तौर पर हनुमान चालीसा बजाने के कारण उसकी मोबाइल दुकान पर कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है.


बेंगलुरु पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिद्दन्ना लेआउट के पास रविवार शाम ‘अज़ान’ के समय एक दुकानदार और कुछ लोगों के बीच बहस हो गई. वह दुकानदार जोर से गाना बजा रहा था, जिस पर कुछ मुस्लिम युवकों ने उसे टोका तो बहस शुरू हो गई. इसके बाद उन्होंने दुकानदार को पीट दिया. हलासुरू गेट पुलिस क्षेत्र में एक एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम नगराथपेट में हुई, जहां 6 लोगों के एक ग्रुप ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि ये लोग उससे पैसे मांगते थे, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया. इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने उसकी दुकान पर बजाए जा रहे भक्ति गीत पर आपत्ति जताते हुए उसके साथ मारपीट की.’

पीड़ित को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया है. वहीं आरोपियों पर हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, उकसावे, खतरनाक तरीकों से चोट पहुंचाने और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. वहीं हलसूर गेट एसीपी का कहना है कि तेज आवाज में भक्ति गीत बजाने को लेकर लोगों के एक समूह ने दुकानदार पर हमला कर दिया. तीन को हिरासत में ले लिया गया है, इसमें कोई दूसरा एंगल शामिल नहीं है.

बीजेपी कर्नाटक ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना पर बीजेपी कर्नाटक ने ‘X’ पर पोस्ट लिख प्रतिक्रिया दी है. BJP ने लिखा है कि ‘कर्नाटक कांग्रेस की घोर तुष्टिकरण की राजनीति का खामियाजा भुगत रहा है. कट्टरपंथी अतिवादी तत्वों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है और खुलेआम हिंदुओं को आतंकित कर रहे हैं.’ आगे लिखा है कि, ‘जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से कर्नाटक में धर्मतंत्र हावी हो गया है.’

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकारों का बिखरेगा रंग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। इस दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार शण्मुख प्रिया तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शरद शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। तीसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम म्यूजिक नाइट की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मैथिली ठाकुर भी भजन संध्या की प्रस्तुति करेंगी।

पहले दिन होगा यह- समारोह दोपहर तीन बजे से आरंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक आरंभ के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात आमंत्रित विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद कंबोडिया के दल की प्रस्तुति होगी। उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित अंतरराज्यीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शण्मुख प्रिया तथा शरद शर्मा भजनसंध्या की प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन होगा यह- दूसरे दिन समारोह का आरंभ दोपहर 2 बजे से होगा। दूसरे दिन भी हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसके पश्चात अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। इसके पश्चात बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन समापन समारोह पर होगा यह- तीसरे दिन समारोह दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्य कांड पर आधारित प्रतियोगिता होगी। इसमें केरला, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। इसके पश्चात कंबोडिया के दल की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात केलो महाआरती तथा दीपदान का कार्यक्रम होगा। यह दीये स्व-सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित किये गये हैं। इसके पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसके पश्चात समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें अतिथिगण विजेता दलों को पुरस्कृत करेंगे तथा कलाकारों को सम्मानित करेंगे। इसके पश्चात इंडोनिशिया से आये दल की प्रस्तुति होगी। फिर मैथिली ठाकुर भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। इसके पश्चात कुमार विश्वास अपने अपने राम म्यूजिक नाइट प्रस्तुत करेंगे।

 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.