Media24Media.com: स्वीकृति

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वीकृति. Show all posts
Showing posts with label स्वीकृति. Show all posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़कों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 14.28 करोड़ रुपये है, जिनमें लगभग 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

यह मंजूरी वित्त विभाग की सहमति के उपरांत जारी की गई है, जिसका उद्देश्य जिले की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना है।

स्वीकृत परियोजनाओं में बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा एवम कसलगिरी सीमा तक सड़क निर्माण (लंबाई 3.40 किमी) के लिए 4.43 करोड़ रुपए, कसलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.40 किमी के लिए 2.19 करोड़ रुपए,प्रतापपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग ( राज्य मार्ग क्र.12) से झिलमिली होते हुए परसापारा तक मार्ग निर्माण (लंबाई 5.00 किमी) के लिए 7.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा, वर्तमान सरकार ग्रामीण संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूरजपुर की इन सड़कों से न केवल आवागमन बेहतर होगा, बल्कि यह सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगी।इन परियोजनाओं से सूरजपुर जिले के कई ग्रामों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा और यह कार्य क्षेत्रीय विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।


तुमगांव : भरा तालाब को भरे बरसात के समय अध्यक्ष व ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है गहरीकारण

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। नगर के प्रमुख  रामसागर तालाब के गहरीकारण कार्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पार्षदों की टीम ने चल रहें गहरीकारण कार्य  स्थल का निरीक्षण किया जिसमें चल रहे गहरीकारण कार्य की  पार्षदों द्वारा नगर के अध्यक्ष और ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई जा रही है यहा पार्षदो का कहना है कि पानी से भरा हुआ तालाब को बारिश के मौसम के समय गहरीकारण किया जाना उचित नहीं है।  

तथा यहा बतादें कि रामसागर तालाब वार्ड क्रमांक 11 12 से लगा हुआ है जो शासन द्वारा एक वर्ष पूर्व इसकी राशि 76 लाख रूपये स्वीकृति किया गया था। जिस वर्ष कार्य को पूर्ण होना था उस समय ठेकेदार के मनमानी के चलते कार्य को रोककर रख दिया गया।
                

तत्पश्चात पिछला वर्ष रुके हुए कार्य को अभी भरे तालाब को गहरीकारण विलम्ब समय मे बिना प्यासी परिषद को सूचना दिए ही अध्यक्ष एवं ठेकेदार द्वारा काम चालू किये गए है इसकी सूचना नगर पंचायत तुमगांव सीएमओ को अवगत कराया गया था जिस पर पार्षदगण द्वारा यहाँ कार्य बारिश के मौसम के चलते गहरीकरण एवं सौंदरीकरण नहीं करने का कार्य असंभव है। जिसके चलते अध्यक्ष एवं ठेकादार के मिलीभगत के चलते गहरीकरण किया जा रहा है। जिसमे अध्यक्ष अपनी खुद की दो जेसीबी दो चैन मशीन और पाँच हाईवा को लगा रखा है जो बारिश के मौसम मे उचित नहीं है।

यहाँ कार्य को बंद करने सभी पार्षद द्वारा इंजीनियर और सीएमओ साहब को गहरीकरण कार्य को बंद करने आवेदन दिया गया था   जिससे यहाँ सूचना देने के बाद भी सीएमओ और इंजीनियर द्वारा अनुमति दिया गया है जिसके चलते अपने मनमानी पूर्वक अभी बारिश के मौसम मे भरे हुए रामसागर तालाब को गहरीकरण किया जा रहा है। तथा यह भी बतादें की गहरीकरण की राशि एवं सरकारी संपत्ति का दुरपयोग किया जा रहा है जो अभी बारिश के मौसम मे उचित नहीं है।

यह देखे विडियों....

.इसी तालाब के चलते बोलडर चोरी होने की सूचना नगर पंचायत तुमगांव को सुचना दिया गया था जिसकी जानकारी पूछने पर पार्षद को दुर्व्यव्हार के साथ जवाब दिया जाता है। इसी तरह ऐसे कई जानकारी पूछी जाने पर कलेक्टर के पास जाकर जानकरी लो ऐसा  सीएमओ  द्वारा बोला जाता है।


मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।

मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

महासमुंद : सोसायटी मुख्यालय झालखम्हरिया में बनेगा कृषक विश्राम भवन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया के किसानों की मांग पर समिति मुख्यालय झालखम्हरिया में कृषक विश्राम भवन की स्वीकृति दी है। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया पं.क.749 के अन्तर्गत 14 गांव आते हैं, जहां के लगभग 2000 किसान समिति से जुड़े हुए हैं। समिति के किसानों ने छग राज्य बीज एवं कृषि विकास अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर को आवेदन देकर धान विक्रय या संबधित अन्य कार्यों से सोसायटी आने वाले किसानों को होने वाली असुविधाओं से अवगत कराते हुए कृषक विश्राम भवन की मांग की थी।



किसानों की मांग पर बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने दी स्वीकृति

इस पर चंद्राकर कृषक विश्राम भवन की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी घोषणा निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव ने रविवार को समिति की वार्षिक आमसभा में की। किसानों की परेशानियों को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए कृषक विश्राम भवन की सौगात देने के लिए आमसभा में उपस्थित किसानों ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया। आमसभा में समिति के किसान और पूर्व पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, महेन्द्र चंद्राकर, श्याम साकरकर,

गौतम चंद्राकर, कमलेश ध्रुव, कौशल ध्रुव, सुपरवाइजर संजय बंजारे, समिति प्रबंधक बीआर साहू, डीके चंद्राकर, काशीराम यादव, नरेंद्र सेन, राकेश साहू,  यशवंत चंद्राकर, युवराज साहू, भेखराम साहू, टेकराम यादव, तुकाराम दीवान, दिनेश निषाद, भुनेश्वर ध्रुव, कृषक चंदन साहू, राधेश्याम सिन्हा, भगवती भाई, निरंजन चंद्राकर, ठाकुर राम, रामकुमार साह, मंशाराम साहू, देवराम साहू, कार्किक साहू, सुरेश साहू, बहादुर साहू, देव चरण ध्रुव आदि थे।

मुख्यमंत्री से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में आज शाम उनके निवास कार्यालय परिसर में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महासमुंद में 100 सीटों का मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को गज माला पहना कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा।


राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के समय केवल एक ही मेडिकल कॉलेज था। उसके बाद
2018 तक कुल 4 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। लेकिन विगत साढ़े 3 वर्षों में राज्य सरकार ने 4 नए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की है। उन्होंने नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष खेती किसानी के लिए अनुकूल वर्षा और अच्छी खेती के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्यसभा की पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित बड़ी संख्या में महासमुंद जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.