Media24Media.com: स्वास्थ्य सेवाओं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वास्थ्य सेवाओं. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य सेवाओं. Show all posts

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत अक्टूबर व नवंबर माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुणवत्ता आश्वासन के मानकों पर खरा उतरने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं और 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिलना इसी का नतीजा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महासमुंद ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र भदरसी को 91.29% , बड़े टेमरी को 90.27%, झलप  को 91.93% व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा को 88.89% के साथ सूरजपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र नवापाराकला को 76.09%, धरमपुर को 87.75% व  कांकेर जिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र मुसरपट्टा को 94.2%,पीवी89 को 85.58%, कोदागांव को 93.36%, माकरीखुना को 81.54 व बलौदाबाजार ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद् ठेलकी को 86.83%, रायगढ़ जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र छर्राटानगर को 82.39%, बस्तर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र जमावड़ा को 88.99% व रायपुर ज़िले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी को 88.15% अंक प्राप्त हुए हैं।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान करने के पूर्व विगत माह भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया गया। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में अस्पतालों को क्लेम राशि के भुगतान हर तीन माह में करने दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक राजधानी रायपुर में आज से शुरू हुई। आज दिन भर चली बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदीपन, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा की। 

सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, संभागीय संयुक्त संचालक, जिलों में पदस्थ विभागीय उप संचालक, ज़िला कार्यक्रम प्रबन्धक, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह ने बैठक में मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आ रही कठिनाइयों और उनके संभावित निदान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चालू अप्रैल महीने की समाप्ति तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सभी अस्पतालों के लंबित क्लेम राशि का नियमानुसार भुगतान पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने भुगतान के लंबित मामलों के निराकरण के लिए हर तीन महीने में समीक्षा करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल रिकॉर्ड लिंकिंग बढ़ाने को कहा। इससे स्कैन एंड शेयर के माध्यम से पंजीयन से मरीज अस्पताल की लंबी लाइन से बच सकते हैं। भीम सिंह ने अस्पतालों के अधोसंरचना निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ एचआईवी-एड्स से मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए इसके मरीजों के इलाज का फॉलो-अप बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। आज की बैठक में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, चिरायु योजना, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.