Media24Media.com: स्वास्थ्य सेवाएं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वास्थ्य सेवाएं. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य सेवाएं. Show all posts

सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर देता है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़ है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को नया जीवन देती है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अस्पतालों, क्रिटिकल केयर इकाइयों और मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी और फार्मा हब का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में भी लगातार नए अस्पतालों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये कदम छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने रामकृष्ण केयर ग्रुप की पूरी टीम को इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देशभर में एक चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र के रूप में उभर रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि क्रिटिकल केयर जैसे अति महत्वपूर्ण विषय पर कॉन्फ्रेंस की मेजबानी रायपुर को मिलना गौरव की बात है। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में विशेषज्ञों के विचार-विमर्श से निश्चित रूप से ऐसे उत्कृष्ट नवाचार सामने आएंगे, जो मानव स्वास्थ्य उपचार के लिए वरदान साबित होंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि आज चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के उपयोग से इलाज की नई संभावनाएं खुल रही हैं। यही नई तकनीक नए भारत की नई कहानी लिख रही है।

उन्होंने चिकित्सकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जब घर में कोई आपात स्थिति होती है और मरीज को सही समय पर हॉस्पिटल पहुँचाया जाता है, तब परिवार के भय को मिटाने में क्रिटिकल केयर डॉक्टरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हर जिले और प्रत्येक बड़े अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट्स स्थापित हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार आम लोगों के लिए बड़ी राहत है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले देश-विदेश और प्रदेश के डॉक्टरों का मंच से सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप दवे, केयर ग्रुप के सीईओ वरुण खन्ना, तथा देश-विदेश और राज्य भर से आए 1300 से अधिक डॉक्टर उपस्थित थे। 

आयुष्मान कार्ड बनाने घर-घर पहुंच रही है टीम , लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ

No comments Document Thumbnail

धमतरी । जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, राजस्व और पंचायत विभाग के समन्वय और संयुक्त प्रयासों से सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य वृहत स्तर पर अभियान के तहत किया जा रहा है।


कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नई कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड रखना होगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कही भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले के सभी  ब्लॉको में सर्वे का कार्य के साथ ही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। धमतरी जिला 83 प्रतिशत कव्हरेज के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 8 लाख 49 हजार 164 के लक्ष्य के विरुद्ध 7 लाख 8 हजार 533 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके बाद उनको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी एंपेनल्ड हॉस्पिटल के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।

योजना के तहत पात्र परिवार को मिलने वाले लाभ

आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, निःसंतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का निःशुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।

 

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में एचडब्लूसी खोरपा अग्रणी प्राइवेट अस्पतालों जैसी मिलती है सेवा - लाभार्थी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोरपा अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सुरक्षित प्रसव के मामले वर्ष 2019-20 में जहां 204 प्रसव हुए वहीं कोविड संक्रमण काल के वर्ष 2020-21 में भी 163 संस्थागत प्रसव करवा कर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाया है।रात को 11:30 बजे जब बिमला अपनी बहू योगेश्वरी को लेकर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोरपा पहुंची तो उन्हें विश्वास भी नहीं हुआ कि उनकी बहू को शासकीय चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव की सुविधा मिलेगी। वह कहती है: "ऐसी सुविधाएं तो प्राइवेट अस्पतालों में ही मिलती हैं। अब तो ऐसी सुविधाये शासकीय चिकित्सालय में भी मिलने लगी है।"



वहीं चमेली भट्ट का कहना है, "रात को 11 बजे मैं अपनी बहू को लेकर पहुंची। तो मुझे इतनी अच्छी सुविधाएं मिली कि विश्वास ही नहीं हुआ। पूरी टीम ने बेहतर कार्य किया। स्टाफ नर्स प्रीति गहिरवारे ने जानकारी दी कि घबराने की कोई बात नहीं है, सारी सुविधाएं यही मिलेंगी आप इंतज़ार करिए। कुछ देर बाद उसने जानकारी दी कि लक्ष्मी को बेटी हुई है, व मां और बेटी दोनों स्वस्थ है।" प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोरपा  की प्रभारी डॉ. शारदा प्रसाद साहू ने बताया: "संस्थागत प्रसव में जिले में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में सेंटर का सातवां स्थान है बीते सात माह में सेंटर में  85 संस्थागत प्रसव हैं।

वहीं बीते सात माह में सेंटर से 5604 लोगों ने स्वास्थ्य सेवा ली है, अप्रैल में 683, मई में 760, जून में 711, जुलाई में 875, अगस्त में 799, सितंबर में 967, वहीं बीते माह अक्टूबर में 809, लोगों ओपीडी (बाहृय रोगी विभाग) में आए। आईपीडी (आंतरिक रोगी विभाग) में कुल 342 लोगों ने सेवा ली, अप्रैल में 34, मई में 57, जून में 40, जुलाई में 49, अगस्त में 38, सितंबर में 48, वहीं बीते माह अक्टूबर में 76, लोगों ने सेवाएं प्राप्त की।"



वहीं सेंटर ने संस्थागत प्रसव में जिले में अपना अलग स्थान बनाया है, अप्रैल माह में 11, मई में 7, जून में 18, जुलाई में 13, अगस्त में 11, सितंबर में 15, एवं अक्टूबर में 10 संस्थागत प्रसव हुए। आरएमए डीएस नेताम ने बताया: "सेंटर पर प्रसव उपरांत जिस वार्ड  में शिफ्ट किया जाता है वह मच्छर दानी युक्त है एवं डिलीवरी रूम में एसी की सुविधा है। बॉथरूम मे मरीजों के लिए गर्म पानी की सुविधा के लिए सोलर हीटर लगाये गए है। पीने के पानी के लिए आरओ की व्यवस्था भी अस्पताल परिसर में है, साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमित अंतराल से जच्चा और बच्चा की देखरेख की जाती है।"

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.