Media24Media.com: स्वच्छ शहर का अवार्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वच्छ शहर का अवार्ड. Show all posts
Showing posts with label स्वच्छ शहर का अवार्ड. Show all posts

आरंग को मिला राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार, नगर वासियों के सपने हुए साकार

No comments Document Thumbnail

 आरंग। स्वच्छता के क्षेत्र में आरंग नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर ईस्ट जोन में सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला है।गत दिवस केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्वच्छता अवार्ड सेरेमनी में यह अवार्ड  नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर, इंजीनियर पोषण साहू और स्वच्छता दीदी आशा जलक्षत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।ज्ञात हो कि 15 से 20 हजार की जनसंख्या वाले शहर ईस्ट जोन में आरंग नगर प्रथम स्थान पर रहा।पूरे भारत में 66 वाँ स्थान प्राप्त किया है।


 वही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को तृतीय पुरस्कार मिला है। नपाध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर व सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए इस असाधारण उपलब्धि का श्रेय समस्त नगरवासियों,

सफाई कर्मचारियों, पार्षदगण व सभी सामाजिक संगठनों व मीडिया को देते हुए कहा हम सभी को स्वच्छता को अपने आचरण में अपनाने की आवश्यकता है। नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।भविष्य में और भी स्वच्छता के प्रति बेहतर कार्य करने का प्रयास रहेगा।वहीं नगर को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर समस्त नगरवासियों ने हर्ष की लहर है।

सोसल मीडिया में बधाई शुभकामनाएं दी जा रही है। वहीं इस उपलब्धि पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब  समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों,नगरवासियों, सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन,रानी पद्मावती महिला संगठन, कोसल साहित्य कला मंच, मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर, राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र आरंग सहित विभिन्न समाजों में हर्ष की लहर है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.