Media24Media.com: स्थगित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्थगित. Show all posts
Showing posts with label स्थगित. Show all posts

सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा (KASL23) स्थगित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षाओं (KASL23) का आयोजन दिनांक 20 अक्टूबर 2024 (रविवार) को दो पालियों में किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवश स्थगित किया गया है।
                   

साहसी बनेंगी कृषि विश्वविद्यालय की छात्राएं

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन साहसी (मेकिंग ऑफ फियरलेस) के अन्तर्गत स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर, 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन थीम रानी अहिल्याबाई होल्कर, रानी दुर्गावती एवं झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के साहस से प्रेरणा लेते हुए विश्वविद्यालय की छात्राओं, महिला कर्मचारियों एवं उनके परिवार की महिलाओं को शारीरिक स्वरक्षा संबंधी तकनीकों का सजीव प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में इस कौशल का प्रयोग कर अपनी स्वयं की एवं अन्य महिलाओं की सुरक्षा कर सकंे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह श्रीमती ममता चंदेल के मुख्य आतिथ्य एवं विश्वविद्यालय की लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति डॉ. आरती गुहे की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10 बजे सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं डॉ. जी.के. दास अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न से बचाव हेतु स्वरक्षा की शारीरिक दांव पेंच एवं तकनीक का अंजली गिरी गोस्वामी अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं सेकंड डेन ब्लेक बैल्ट द्वारा सजीव प्रशिक्षण तीन दिवस तक दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मिशन साहसी के अन्तर्गत यह छत्तीसगढ़ में आयोजित पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु डॉ. ज्योति भट्ट सचिव लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति से संपर्क किया जा सकता है।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिन पहले ही हो गया संपन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिन पहले आज ही संपन्न हो गया। छह जनवरी तक चलने वाले इस सत्र को विधानससभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने आज ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले, सदन में आज प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में चावल वितरण का मामला उठाया। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि इसमें हजारों-करोड़ों रूपए का घोटाला हुआ है। जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया।

विपक्षी सदस्य गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने गर्भगृह में पहुंचने वाले सदस्यों के निलंबन की घोषणा की और सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो भाजपा सदस्य सदन में पहुंच गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अभी निलंबन समाप्त नहीं किया है। इसके बाद सदन की कार्यवाही करीब एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर एक बार फिर भाजपा विधायक सदन में पहुंचे और गर्भगृह में पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी।

विपक्षी सदस्यों ने आसंदी की ओर कुछ पर्चें फेंके और फिर वे सदन से बाहर चले गए। इसके कुछ देर बाद विधानसभा अध्यक्ष ने शीतकालीन सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष की इस कार्यवाही पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उन्हें पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि विपक्ष को सदन में निलंबित स्थिति में रखकर ही विधानसभा सत्र को आज निर्धारित समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि इससे विपक्ष अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि इसके बाद विधानसभा के किसी भी आयोजन में भाजपा सदस्यों की भागीदारी की अपेक्षा न की जाए।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया को घेरा

इससे पहले, आज सदन में विपक्ष ने वर्क ऑर्डर के बाद काम निरस्त करने के मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया को घेरा। इस मामले में विधानसभा स्पीकर ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी वहीं, सदन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण अंबिकापुर की अस्पताल में हुई नवजात शिशुओं की मृत्यु का मामला उठाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिम्मेदार लोगों पर र्कारवाई की गई है।

इस बीच, आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से सभी विधायकों को मिलेट्स यानि मोटे अनाज से बने व्यंजनों का भोजन कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2023 मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो समर्थन मूल्य पर कोदो कुटकी रागी की खरीदी कर रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में मिलेट्स कैफे खोलने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा संभागीय सीमार्ट केंद्रों में भी मिलेट्स कैफे शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से मिलेट्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की, क्योंकि इसमें पौष्टिक तत्व काफी मात्रा में होते हैं।

संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये उपाध्यक्ष

कांग्रेस विधायक संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये उपाध्यक्ष चुने गए हैं। आज विधानसभा में निर्विरोध रूप से उन्हें चुन लिया गया है। भाजपा सदस्यों ने भी संतराम नेताम को अपना समर्थन दिया। इससे पहले, नेताम ने आज विधानसभा सचिव के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य मंत्री उपस्थित थे। संतराम नेताम केशकाल से विधायक हैं। गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर के पूर्व विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.