Media24Media.com: स्ट्रीट लाईट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्ट्रीट लाईट. Show all posts
Showing posts with label स्ट्रीट लाईट. Show all posts

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, महोत्सव के भव्य और गरिमामय आयोजन के लिए चर्चा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में 24 से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारियां को लेकर कलेक्टर  प्रभात मलिक ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक भी मौजूद थे।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने बैठक में सिरपुर महोत्सव के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिरपुर महोत्सव स्थल अंतर्गत सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय, पेयजल आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों में लगे स्ट्रीट लाईट में स्थायी लाईटिंग करने एवं महोत्सव परिसर के अंतर्गत सड़कों का मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्य मंच तक पहुंचने के लिए पर्याप्त जगह छोड़ने तथा व्यवस्थित बाजार व्यवस्था बनाने तथा सिरपुर सहित स्थानीय व्यवसायियों को दुकान आबंटन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। महोत्सव में स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझाव अनुसार राज्य के ख्यातिनाम कलाकारों में प्रख्यात गायक सुनील सोनी, भूपेन्द्र साहू,  नितिन दुबे सहित अन्य कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सांवत द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुति देने पर सहमति हुई है। बैठक में कहा कि प्रतिदिन शाम 3 से  6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए अवसर दिया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम प्रारम्भ होगा।

इसके अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के पुरातात्विक इतिहास को लेजर शो के माध्यम से दिखाया जाएगा। महोत्सव के दौरान पहली बार महानदी आरती आयोजन किया जाएगा, इसके लिए गंधेश्वरनाथ महोदव मंदिर ट्रस्ट को आवश्यक तैयारी करने कहा गया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण प्रवेश द्वारा पर स्वागत गेट भी लगाया जाएगा। मंदिरों में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि जन सामान्य की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आकस्मिक एवं आपातकालीन स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सुझाव में महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने सोशल मीडिया के माध्यम से छोटे-छोटे वीडियो अपलोड करने एवं ग्राम पंचायतों में मुनादी करने सहमति बनी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, गंधेश्वरनाथ महोदव मंदिर ट्रस्ट के दाऊलाल चंद्राकर, पार्षद मंगेश टाकसाले,  मोहन साहू, पवन साहू, ग्राम जलकी सरपंच रमेश चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधि, एसडीएम महासमुंद उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, लोक निर्माण के ईई चंद्राकर, आर ई एस, सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्ट्रीट लाईट संधारण कार्य में घोर लापरवाही बरतने पर वेन्डर ईईएसएल को निरस्त करने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज गुरूवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की। मंत्री डॉ. डहरिया ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के नगरीय निकायों में वेन्डर ईईएसएल द्वारा स्ट्रीट लाईट मेन्टेंनेंस में घोर लापरवाही तथा शिकायतों के आधार पर एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर नगर निगम चिरमिरी के आयुक्त को शो-काज नोटिस जारी करने तथा बड़े बचेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के भी निर्देश दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु शुरू हो गया है। नगरवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सभी आवश्यक व्यवस्था सुदृढ़ कर लिया जाए, टैंकर का उपयोग कम हो आवश्यकता पड़ने पर ही टैंकर से जल प्रदाय किया जाए।

मंत्री डॉ. डहरिया ने राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सस्ते दर पर दवाईयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर जनहितकारी धन्वंतरी मेडिकल स्टोर शुरू किया गया हैं। हम सबका भी दायित्व है कि धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने मेडिकल मोबाइल यूनिट के कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने ने निकाय द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सभाओं, बैठकों एवं कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं पर प्राथमिकता से अमल करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री जी के घोषणा के विकास कार्यों का प्रस्ताव आगामी 10 मई तक अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकायों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर हितग्राहियों को पीएम आवास निर्माण के लिए बैंक से समन्वय कर ऋण उपलब्ध कराए जाने की दिशा में भी विशेष पहल की जाए।

मंत्री डॉ. डहरिया ने निकाय क्षेत्रों में मकानों, भवनों जो अनियमित है, उसका नियमितिकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का छूट प्रदान करते हुए मकानों-भवनों का नियमितिकरण की जाए। मंत्री डॉ. डहरिया ने शहरी क्षेत्रों में अमृत मिशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो यह हमारी जिम्मेदारी है। जल्द से जल्द अमृत मिशन योजना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सड़क संधारण के कार्यों को पूर्ण करने के लिए राशि का आबंटन कर दिया गया है। बरसात से पहले सड़क संधारण का कार्य दुरूस्त कर लिया जाए।

 मंत्री डॉ. डहरिया ने समीक्षा करते हुए सरोवर-धरोहर योजना के तहत गर्मी सीजन में ही तालाब की खोदाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के पहले नालियों की सफाई पूर्ण करने को भी कहा ताकि की चोक की स्थिति उत्पन्न न हो और नाले की पानी सड़कों पर न फैले। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की समीक्षा करते हुए योजना के तहत शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि ऐसे निकाय क्षेत्र जिन्होंने शासकीय भूमि पर अधिक अग्रिम अधिपत्य लेकर निर्माण करवा लिया है, वे आबंटन की कार्यवाही भी शीघ्र करा लें।

उन्होंने निकायों के अधिकरियों और कर्मचारियों को माह के 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तंबोली, संचालक नगरीय प्रशासन रिमिजियुस एक्का, राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सौमिल रंजन चौबे सहित सभी नगर निगम के आयुक्त और नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.