Media24Media.com: स्ट्रांग रूम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्ट्रांग रूम. Show all posts
Showing posts with label स्ट्रांग रूम. Show all posts

रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले के अधिकारिओं से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में  अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर जागरूक करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन तैयारी की सराहना की एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षद के लिए ईवीएम मशीन से वोटिंग होगा। मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध डेमो कर जागरूक करें। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले निर्वाचन कार्य लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न होगी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी।

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने बैठक में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 1लाख 34 हज़ार 277 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 5लाख 42 हज़ार 354 मतदाता है। नगरीय निकायों में मतदान केंद्र 173 है, जिसमें 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 1099 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से  संवेदनशील 77 एवं अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र  हैं। उन्होंने  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था, अधिकारी कर्मचारियों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम, नगरीय निकाय नामांकन की स्थिति, पंचायत निर्वाचन नामांकन की स्थिति, स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग स्थल, मतगणना केंद्र, मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था की जानकारी दी।

 बैठक में सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक,आयोग  के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निज सचिव बलराम देवांगन  सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे ।

CG NEWS : चुनाव ड्यूटी में पुलिसकर्मियों का जुए पर दांव,दो आरक्षक निलंबित, विडियो देखिए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  कल होने वाले मतदान के लिए बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। 


कल मतदान से एक दिन पहले आज कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान  वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। 


बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए।

वही एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित कर दिया है।

Chhattisgarh Election : नतीजों से पहले बीजेपी और कांग्रेस में मचा बवाल, स्ट्रांग रूम के सामने हंगामा

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Election :  मतगणना के लिए अभी दो दिन बाकी है, लेकिन इसके पहले ही चुनावी घमासान जारी है. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडागांव से प्रत्याशी लता उसेंडी अपने समर्थकों के साथ आज मतगणना स्थान स्ट्रांग रूम के सामने धरने पर बैठ शासन-प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की.


भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की देखरेख में कांग्रेस के अभिकर्ता समेत दो-तीन लोग स्ट्रांग रूम में प्रवेश किए हैं. इस संबंध में आवेदन और शिकायत के बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को मतगणना खत्म होने के बाद से हम स्ट्रांग रूम की देखरेख करने के लिए प्रशासन से जगह की मांग कर रहे हैं. लेकिन स्ट्रांग रूम के सामने जगह न देकर हमें पीछे जगह दी गई है.

लता उसेंडी ने कहा कि यहां से कैसे स्ट्रांग रूम में होने वाली गड़बड़ी को देख सकते हैं. यही नहीं जो मत पत्र आए हैं, उन्हें ट्रेजरी में रखा गया है, जहां कई लोगों का आना जाना है. उसे भी हमने स्ट्रांग रूम में रखने के लिए आवेदन दिया था, मगर कार्रवाई कुछ भी नहीं हो रही है. जब तक कार्रवाई नहीं होती हम धरने से नहीं हटेंगे.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.