Media24Media.com: स्टार प्रचारकों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्टार प्रचारकों. Show all posts
Showing posts with label स्टार प्रचारकों. Show all posts

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सैंतीस नेता शामिल हैं। इनमें प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉक्टर चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित अन्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।



इस बीच, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ भाजपा के विभिन्न मंडलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिकायत करते हुए प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा ने शिकायत में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ित बच्ची की सरेआम पहचान उजागर की है, जो पॉक्सो एक्ट की धारा-तेईस के तहत अपराध है। 

वहीं, भाजपा विधायक और भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप को  साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ इतने सालों में न ही कभी कोई शिकायत की गई और न ही कोई जांच। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन आरोपों से साबित होता है कि यह सब साजिश के तहत की गई रणनीति है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.