Media24Media.com: सोरेन परिवार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोरेन परिवार. Show all posts
Showing posts with label सोरेन परिवार. Show all posts

सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया : साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । भाजपा द्वारा देश भर में सक्षम आदिवासी नेतृत्व प्रदान करने की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हालिया बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। सीएम साय ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से आदिवासी समुदाय को सशक्त और प्रतिनिधित्व दिया है, वैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ।


मुख्यमंत्री साय ने कहा, "हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप न केवल निंदनीय है, बल्कि यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान भी है। सोरेन परिवार ने जीवन भर अपने कृत्यों से आदिवासी समाज को बदनाम किया है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।"

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि सोरेन और उनकी पार्टी ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरी है। आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सोरेन को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, "यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड अभी तक जनता भूली नहीं है।"

मुख्यमंत्री साय ने हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा, "हेमंत सोरेन को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है। अंतिम फैसला अभी बाकी है।"

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण सोरेन जैसे नेताओं द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, "समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी और इसका माकूल जवाब देगी।"

इस बयान के साथ मुख्यमंत्री साय ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का उद्देश्य आदिवासी समाज को सशक्त और उनके हितों की रक्षा करना है, और वे ऐसे किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो समाज को अपमानित करता हो।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.