Media24Media.com: सेल्फी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सेल्फी. Show all posts
Showing posts with label सेल्फी. Show all posts

CG News: सेल्फी के चक्कर में नदी में गिरा युवक, गई जान

No comments Document Thumbnail

रायपुर : आज के इस वक्त में सेल्फी ट्रेंड में है. हर कोई सेल्फी लेने का दीवाना है. लेकिन ये सेल्फी कब मौत का कारण बन जाए ये कोई नहीं जानता. जी हां छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में डूबने से एक 11वीं के छात्र की मौत हो गई है। मृतक का नाम ऋषभ वर्मा पत्थलगांव पालिडीह निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में नाबालिग की तलाश की जा रही है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला स्थित मांड नदी की है।


मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग ऋषभ वर्मा अपने अन्य दोस्तों के साथ किलकिला मंदीर में भगवान का दर्शन कर पास में मांड नदी में बने एनीकट के पास घूमने गया था। यहां वे सभी सेल्फी फोटो ले रहे थे, उसी दौरान पैर फिसलने से ऋषभ पानी में गिर गया और नदी के पानी की तेज बहाव में बह गया। साथ घूमने गए दोस्तों ने परिजनों को छात्र के नदी में बह जाने की सूचना दी। 

काफी देर तक छात्र के न मिलने पर लोगों ने पत्थलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से छात्र की तलाश में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था। छात्र के साथ गए साथी जोगपाल पब्लिक स्कूल में 11वीं की कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि जिले की गोताखोर टीम को जल्द ही सूचना देकर बुलाया गया है, जैसे ही आते है इसकी खोजबीन युद्ध स्तर पर की जाएगी।

सेल्फी के लिए पत्नी ने पति को पेड़ से बांधा और लगा दी आग

No comments Document Thumbnail

बिहार :  मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने जिंदा पति को आग के हवाले कर दिया. शख्स इस आग में बुरी तरह झुलस गया था. पत्नी ने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांधा था. इसके बाद केरोसिन छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.


दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात 25 वर्षीय पत्नी ने पति की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर शनिवार की रात ही पुलिस पहुंची. लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.

पेड़ से बांधकर लगा दी आग

इस मामले में पीड़ित घायल पति का दारोगा हरेंद्र राम बयान दर्ज किया है. घायल पति के मुताबिक शनिवार की रात उसकी पत्नी सेल्फी लेने की बात कहकर ले गई, फिर बहला-फुसलाकर उसे एक पेड़ में बांध दिया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर न मचा पाए. इसके बाद आरोपित पत्नी ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.

लोगों ने खोल दी पोल पट्टी

जब आग में झुलसते शख्स को देखा तो लोग उसे बचाने केलिए दौड़ पड़े. इस मामले में इलाके के लोगों को कहना है कि महिला के किसी अन्य लड़के से प्रेम संबंध हैं और अवैध संबंध के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, पुलिस आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है जिससे पूरी सच्चाई का खुलासा किया जा सके.

 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.