Media24Media.com: सुश्री अनुसुईया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सुश्री अनुसुईया. Show all posts
Showing posts with label सुश्री अनुसुईया. Show all posts

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 01 नवम्बर को शाम 7 बजे आयोजित होगा राज्य अलंकरण समारोह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 01 नवम्बर को शाम 7 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस.सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, 



उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, दीपक बैज, श्रीमती ज्योत्सना महंत और राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद और द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे।

वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल, दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने वर्धा प्रवास के क्रम में आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव-2022 में शामिल हुईं। उन्होंने पहला दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वर्धावासियों के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा आरोग्य दीप पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय सहित वर्धा नगर को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है, जो गांधी के दैदीप्यमान भारत का बोध कराता है।



राज्यपाल सुश्री उइके दैदीप्यमान विश्वविद्यालय परिसर की भव्यता देखकर अभिभूत हुईं और वर्धावासियों तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों की रोशनी ने ही पूरे विश्व को वास्तविक भारत का दर्शन कराया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव एक स्वर्णिम पल है और यह मेरी स्मृतियों में चिरस्थाई रहेगा। भारत के अंतिम जन को गरिमामयी और सम्मानपूर्ण जीवन की प्राप्ति, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न और आरोग्य समाज के सपने के संकल्प का यह दीपोत्सव सतत स्मरण कराता है।

 राज्यपाल सुश्री उइके ने विश्वविद्यालय द्वारा सत्य, सद्भाव, आरोग्य, स्वच्छता और शांति के लिए 5 दीपक जलाने के आह्वान की भी प्रशंसा की और लोगों से सहयोग का आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद रामदास तड़स, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रजनीश कुमार शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और वर्धा नगरवासी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.