Media24Media.com: सुरगी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सुरगी. Show all posts
Showing posts with label सुरगी. Show all posts

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : सुरगी के किसानों ने किया सौ ट्रैक्टर पैरादान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुरगी में जिला सहकारी बैंक की शाखा और मनकी में धान खरीदी केंद्र खोलने सहित अनेक घोषणाएं की। कार्यक्रम में सुरगी के किसानों ने सौ ट्रैक्टर पैरादान किया। मुख्यमंत्री ने किसानों द्वारा किए जा रहे पैरादान की सराहना करते हुए कहा कि सौ टै्रक्टर पैरादान करके सुरगी के किसानों ने मिसाल पेश की है। 



इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पैरादान के लिए ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर गौठानों के लिए रवाना किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आज सुकुलदैहान में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क और पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की। साथ ही सुकुलदैहान और मुसरा में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की भी बात कही। वहीं, ग्राम लिटिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का ऐलान किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.