Media24Media.com: सुपोषण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सुपोषण. Show all posts
Showing posts with label सुपोषण. Show all posts

देश के 112 आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैकिंग में नारायणपुर को मिला 14वां स्थान

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। नीति आयोग के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल नारायणपुर जिला कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में विकास के मापदंडों में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति आयोग के तय मानकों पर काम करते हुए नारायणपुर जिला ने पूरे देश में 14वां स्थान हासिल किया है। देश के आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य एवं सुपोषण में 8वां स्थान मिलने पर कलेक्टर रघुवंशी ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की है और आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर जिले को रैंकिंग में और ऊपर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कलेक्टर ने जिले के प्रगति की दिशा में एक ठोस शुरुआत बताते हुए जनकल्याण के कार्यों की गति को निरन्तर बनाये रखने की बात कही।



नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के अक्टूबर 2022 की डेल्टा रैंकिंग जारी की गई, जिसमें नारायणपुर जिला ने ओवर ऑल 14वां स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य और पोषण, वित्तीय समावेश और कौशल विकास ,आधारभूत अधोसंरचना के मानकों में सुधार आने से डेल्टा रैंकिंग की कम्पोजिट स्कोर में नारायणपुर जिला का 52 वें स्थान रहा। वहीं स्वास्थ्य व पोषण में 8वें स्थान, शिक्षा में 15वां, कृषि और जल संसाधन में 23वां, वित्तीय प्रबंधन और कौशल विकास में 73वां तथा आधारभूत संरचना में 66वें स्थान डेल्टा रैंकिंग में नारायणपुर जिला को दिया गया है।

मस्तूरी में एक दिवसीय समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। राष्ट्रीय पोषण माह विषय पर बिलासपुर के मस्तूरी में आज एक दिवसीय समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर और महिला तथा बाल विकास विभाग के साथ अन्य संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को सुपोषण की शपथ दिलाई। 



सांसद ने कहा कि भारत सरकार सभी को सुपोषित करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरा विविध प्रकार की भाजियों से परिपूर्ण है। हमारी भाजियां पोषक तत्वों से भरपूर हैं। समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम के तहत सुपोषण संबंधी रंगोली, प्रश्नमंच, निबंध, पेंटिंग, छत्तीसगढ़ केंद्रित पोषण थाली और पोषण का हार प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो बिलासपुर के क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर प्रेम कुमार मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.