Media24Media.com: सुपारी देकर हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सुपारी देकर हत्या. Show all posts
Showing posts with label सुपारी देकर हत्या. Show all posts

हत्यारिन बहु का पर्दाफाश , जानिए क्यों रास्ते से हटाया सास को

No comments Document Thumbnail

 पटना : बिहार के राजधानी  पटना के बिहटा में एक महिला ने अपनी ही सास की सुपारी देकर हत्या करवा दी। महिला ने संपत्ति विवाद के चलते अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए बदमाशों को सुपारी दी थी। वहीं शुक्रवार को बदमाशों ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला इस मामले को टालने का काफी प्रयास करती रही, लेकिन पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद कड़ी मशक्कत करके घटना के 24 घंटे के अंदर ही हत्यारिन बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 


दरअसल शुक्रवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से आए 3 अपराधियों ने घर के पास ही सास को गोलियों से भून डाला था। इस हादसे में सास की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद सभी अपराधी घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया था। वहीं इस मामले की जांच के लिए पटना के सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार के नेतृत्व गठन किया गया। जिसके बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.