Media24Media.com: सीबीआई जांच

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीबीआई जांच. Show all posts
Showing posts with label सीबीआई जांच. Show all posts

दम है तो झीरम कांड की भी सीबीआई जांच कराये बीजेपी : कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब सीबीआई जांच कराने की बात हो ही रही है। भाजपा में साहस हो तो वह झीरम मामले की सीबीआई जांच करवाये। एनआईए झीरम मामले पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। भूपेश सरकार के द्वारा गठित एसआईटी को जांच नहीं करने दिया गया। न्यायिक जांच भी अधूरी है। ऐसे में झीरम मामले की भी सीबीआई जांच होनी चाहिये।


बीरनपुर और पीएससी मामले की सीबीआई जांच पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है या अपने शासन प्रणाली पर भरोसा नहीं है जो सीबीआई जांच करवा रहे है। क्या पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम नहीं है या साय सरकार का शासन तंत्र कमजोर है।

क्यों जरूरी है झीरम कांड की सीबीआई जांच?

एनआईए की जांच में कुछ सामने नहीं आया।
एनआईए ने भूपेश सरकार के गठित एसआईटी को मामले की फाइल वापस नहीं किया था, इस कारण एसआईटी जांच शुरू नहीं नहीं हो पाई थी।
एनआईए ने घटना के राजनैतिक षड़यंत्रों की जांच नहीं किया
न्यायिक आयोग की जांच भी लंबित

सीबीआई से जांच नहीं करवा सकते तो राज्य के द्वारा गठित एसआईटी से जांच करवाया जाय। सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए को राज्य की एसआईटी को फाईल वापस देने का निर्देश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के दिसंबर 2023 के फैसले के बाद एसआईटी की जांच का रास्ता खुल गया है। भाजपा सरकार झीरम मामले की जांच के लिये पूर्ववर्ती सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच शुरू करवाये।

बिरनपुर कांड में कांग्रेस की सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की थी : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिरनपुर कांड की सीबीआई जांच पर कहा कि साहू समाज ने भुनेश्वर साहू की हत्या को गंभीरता से लिया है. तुष्टिकरण के कारण भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई है. कांग्रेस की सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की थी. 

बिरनपुर में हिंदू समाज को डराया और धमकाया गया. सीबीआई जांच के बाद अपराधी सामने आएंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा में बिरनपुर के साथ-साथ पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच पर कहा कि इससे युवाओं के साथ न्याय होगा. 

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मतदान के दौरान मतदान केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप पर लगा कि राजनांदगांव में शुरू से ही बघेल को विरोध का सामना करना पड़ा है. 

उनके कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं. पोलिंग बूथ में भी उनको कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, ये कांग्रेस के आपसी लड़ाई का मामला है. इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.

उप मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही नक्सलियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नक्सलियों को कुछ हिस्से में समेट दिया था, लेकिन बघेल सरकार ने फिर से नक्सलियों को पोषित किया. कांग्रेस सरकार नक्सलियों की भाषा बोलती थी. 

लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला है. साय सरकार ने पिछले चार महीने में 90 नक्सलियों को मार गिराया है. 125 गिरफ्तार हुए हैं, और 200 से अधिक ने सरेंडर किया है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.