Media24Media.com: सीआरपीएफ के जवान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीआरपीएफ के जवान. Show all posts
Showing posts with label सीआरपीएफ के जवान. Show all posts

बाल आनंद मेला में पहुचे सीआरपीएफ के जवान, 13000/ हजार की खाद्य सामग्रियों का हुआ विक्रय

No comments Document Thumbnail

 आरंग। शुक्रवार को नवीन प्राथमिक, प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के संयुक्त तत्वावधान में बाल आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी-अपनी खाद्य सामग्रियों का स्टाल लगाए। शिक्षको ने बताया बाल आनंद मेला में बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। बच्चे विभिन्न पकवानों का करीब 50 से भी अधिक स्टाल लगाए थे। जिसमें सभी बच्चों का मिलाकर करीब तेरह हजार रुपए की खाद्य सामग्रियों का विक्रय किये।


वही बालआनंद मेला में सीआरपीएफ कैंप भिलाई के चिकित्सा शाखा से डाक्टर राजेश गर्ग एवं डाक्टर इन्दु वशिष्ठ ने बाल मेला में शामिल होकर अपने बचपन को याद करते नजर आए।इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा इस प्रकार के आयोजनों से बच्चे मार्केटिंग का हुनर सीखते हैं।


उन्होंने तीन जनवरी को सीआरपीएफ कैंप अस्पताल शाखा भिलाई द्वारा चरौदा में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने बच्चों व पालकों को प्रेरित किया।इस अवसर पर तीनों शालाओं के संस्था प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में बच्चो, शिक्षक शिक्षिकाओं व पालकों की उपस्थिति रही।

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है। साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेडवा कैंप में जवानों को सम्बोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ ही जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री श्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी यही संदेश है।

बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं।शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

सीआरपीएफ के जवानों ने चलाया स्वच्छता ही सेवा है के तहत् स्वच्छता अभियान

No comments Document Thumbnail

 आरंग। मंगलवार को सीआरपीएफ कैंप ग्रुप भिलाई के डीआईजी अजय कुमार सिंह के निर्देशन में सीआरपीएफ के जवानों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में स्वच्छता ही सेवा के तहत् स्वच्छता अभियान चलाया।


जिसमें सीआरपीएफ के जवानों सहित शिक्षकों व स्कूली बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर सीआरपीएफ समूह केंद्र भिलाई के असिस्टेंट कमांडेंट तरूण कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए स्कूल में चलाए जा रहे स्वच्छता संबंधी मुहिम की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जो सबका मन मोह लिया।

जिसपर प्रसन्न होकर सैनिक उमाशंकर शुक्ला व डूंगा राम जाट ने मिलकर 700 रुपए नगद देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं शाला के वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र पटेल ने कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर स्वच्छता पर आधारित क्विज प्रश्न किया।जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।स्वच्छता अभियान में सैनिक सोहन राम, मनोहर व संस्था प्रमुख के के परमाल,वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, अशोक कुमार चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर, शिक्षिका श्रीमती संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति व सहभागिता रही।

सीआरपीएफ के 200 जवानों ने आरंग में निकाली तिरंगा बाइक रैली,भारत माता की जय घोष से गूंजता रहा नगर

No comments Document Thumbnail

आरंग। मंगलवार को नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में सीआरपीएफ कैंप भिलाई के जवानों ने हर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली। जिसमें कैंप से करीब 200 से अधिक सीआरपीएफ के जवानों ने भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली इंदिरा चौक से बस स्टैंड होते हुए हाई स्कूल मैदान से वापस हुए। नेताजी चौंक में लोधी स्कूल के बच्चों को डीआईजी अजय कुमार सिंह व जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा व चाकलेट वितरण किया।


इससे पहले पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने इंदिरा चौक व नेताजी चौंक में फटाके व पुष्प भेंटकर जवानों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन करते हुए तिरंगा बाइक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जवानों के साथ साथ चलते हुए भारत माता का जयघोष करते नजर आए। फाऊंडेशन के सदस्यों ने बताया गत वर्ष भी फाउंडेशन ने नगर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया था।जिसकी काफी सराहना हुई थी।


तिरंगा बाइक रैली में फाउंडेशन के संरक्षक पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, महेन्द्र पटेल, कोमल लाखोटी, भागवत जलक्षत्री, खिलेश देवांगन, मोहन सोनकर, रविकांत साहू,प्रतीक टोड्रे,दिना सोनकर, बसंत साहू, राकेश जलक्षत्री,रमेश चंद्राकर,आशीष साहू आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर समस्त नगर व क्षेत्र वासियों को अपने अपने घरों में हर घर तिरंगा लगाने अपील किए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.