Media24Media.com: सिविल अस्पताल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सिविल अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label सिविल अस्पताल. Show all posts

छत्तीसगढ़ : मरीज के परिजन से अस्पताल में सफाई कराने के मामले में बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है।


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही , अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.