Media24Media.com: सियान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सियान. Show all posts
Showing posts with label सियान. Show all posts

सियान जतन क्लिनिक में आने वाले मरीजों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक गुरूवार को राज्य की सभी आयुष संस्थाओं में बुजुर्गों के लिए आयोजित किए जाने वाले विशेष ओपीडी सियान जतन क्लिनिक में इलाज के साथ ही मरीजों को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।


आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा विगत 26 अक्टूबर को राज्य की सभी 1174 संस्थाओ में आयोजित सियान जतन क्लिनिक के माध्यम से 19 हजार से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया।

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए आयुष संचालनालय द्वारा सभी संस्थाओं में सियान जतन क्लिनिक के दिन आने वाले बुजुर्गों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें संबंधित जिलों के स्वीप (SVEEP) के नोडल अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सियान जतन क्लिनिक के दिन मतदाताओं को जागरूक करने ब्रोशर वितरण और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने के साथ मतदाताओं को शपथ दिलवाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, ’सियान हेल्पलाईन’ शुरू करने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वृद्धजनों को आपतिक स्थिति में सहायता पहुंचाने और उनकी समुचित देखभाल के लिए सियान हेल्पलाईनशुरू करने की घोषणा की है। बघेल ने मुख्य सचिव को पुलिस और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर से हेल्पलाईन सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।



मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपने संदेश में सभी वृद्धजनों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बुजुर्ग परिवार और समाज के मूल स्तंभ होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वृद्धजनों की समुचित देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है।

वहीं, कल समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बुजुर्गों का ख्याल रख रही है छत्तीसगढ़ सरकार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन को अपने बुजुर्गों का बहुत ख्याल है उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के सियान जतन क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर महीने के पहले गुरुवार कोसियान जतन क्लिनिकका आयोजन कर रहा है। इन अस्पतालों में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की निःशुल्क जांच और इलाज किया जा रहा है। यह पहल बुजुर्गों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में वृद्धावस्था में शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से पीड़ित वृद्धजनों को विशेष ओपीडी एवं पंचकर्म सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। 



इन सभी अस्पतालों में मरीजों को संभालने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहती है। महासमुंद ज़िले के 36 आयुर्वेदिक अस्पताल हेल्थ सेंटर में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत माह मई से हुई है, जहाँ 60 से अधिक उम्र के नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य  परीक्षण उपचार किया जा रहा है। प्रकृति से जुड़कर लोगों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दवा से लेकर अन्य सभी विधियां प्राकृतिक मापदंड से संबंधित हैं। इसके अच्छे परिणाम लोगों को प्राप्त हो रहे हैं।

आयुष का काम देख रहे डॉक्टर एस.एल.पटेल ने बताया कि पिछले दो माह में 4190  बुजुर्गों को इसका फ़ायदा मिला। माह मई में 1432 और जून माह में आयोजित शिविरों में 2758 बुजुर्गों का उपचार किया गया। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों का निःशुल्क पंजीयन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण चिकित्सा की गई। इन जाँच शिविरों में स्मृति ह्रास, कम सुनाई पड़ना, नेत्ररोगजोड़ों का दर्द, लकवा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शारीरिक दुर्बलता इत्यादि शामिल है। 

चिकित्सालय के सियान जतन क्लिनिक में लाभार्थियों को ग्रीष्म ऋतु पेय मिश्रेय पानक, दशमूल काढ़ा, गुडुच्यादि काढ़ा, रसायन औषधि आदि प्रदान की गयी। इसके अलावा लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेद और एलोपैथी के विशेषज्ञों का परामर्श उपलब्ध होता है। उन्होंने बताया कि सियान जतन क्लिनिक में इलाज के लिए आए बुजुर्गों का विस्तृत विवरण भी रखा जा रहा है। यही नहीं, भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मरीजों का फॉलोअप भी किया जाएगा। नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए कई स्तर पर काम हो रहा है। जिसकी जिम्मेदारी आयुष विभाग को दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.