Media24Media.com: साहू युवा प्रकोष्ठ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label साहू युवा प्रकोष्ठ. Show all posts
Showing posts with label साहू युवा प्रकोष्ठ. Show all posts

मनीष साहू को न्याय दिलाने की मांग,साहू युवा प्रकोष्ठ ने थाने में सौंपा ज्ञापन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने विगत दिवस 12 जुलाई 2023 को स्वजातीय बंधु धरम नगर, पचपेड़ी नाका निवासी भाजयुमो सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनीष साहू के साथ बंदूक की नोक पर हुए लूटपाट, मारपीट और हत्या के कोशिश में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हुए केस में आरोपियों को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण और बचाव के चलते हो रहे विलंब तथा लेटलतीफी के चलते प्राथी मनीष साहू को न्याय दिलाने छःग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश, संभाग व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर अधीक्षक व थाना प्रभारी सिविल लाइन थाना को ज्ञापन सौंपकर। 


प्राथी मनीष साहू को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलाने व आरोपियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई और 2 दिवस के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होने पर साहू समाज द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई, जिसपर पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द आरोपियों के ऊपर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। 

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक पवन साहू, प्रवीण साहू , डॉ गजेन्द्र साहू, प्रवीण साहू (बेलर) , हितेश साहू, धन्नू साहू, दिलीप साहू, संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू, सतीश साहू, दिवाकर साहू, विक्की साहू, मनीष साहू, राहुल साहू, ऐश्वर्य साहू, गेंदराम साहू, नीलू साहू, डोमार साहू, राहुल साहू, युवराज साहू, दिलीप साहू, नीलकंठ साहू, संजीव साहू, जिला संयोजक देवदत्त साहू, आदित्य साहू, नूतन साहू, ओम साहू, हरीश साहू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.