Media24Media.com: सारंगढ़-बिलाईगढ़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सारंगढ़-बिलाईगढ़. Show all posts
Showing posts with label सारंगढ़-बिलाईगढ़. Show all posts

चिरायु योजना से हुआ नन्हे बालक वेद के हर्निया का सफल ऑपरेशन

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 7 चिरायु टीमों के द्वारा लगातार भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है, इसमें चिन्हांकित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। चिरायु टीम को सारंगढ़ तहसील के ग्राम अमझर में 1 वर्ष के बच्चे वेद प्रकाश, जो कि हर्निया से पीड़ित मिला। हर्निया की वजह से, रोने या पेट पर ज़ोर देने के दौरान ऊसन्धि (पेट और जांघ के बीच का भाग) या अंडकोश की थैली में सूजन या उभार दिखाई देती है। बच्चों को नहलाते समय, यह संयोग से देखा जा सकता है और जब बच्चा आराम कर रहा हो, तो यह उभार कम हो सकता है या फिर हो सकता है कि दिखे ही न।

यह सूजन आमतौर पर स्थाई नहीं होता है और इससे बच्चे को कोई दिक्कत भी नहीं होती है। हर्निया बच्चों में होने वाली सबसे आम सर्जिकल समस्या है। यह 1-4 बच्चों में होती है। इंग्वाईनल हर्निया के लगभग 80-90 मामले लड़कों में दिखाई देते हैं। यह ज़्यादातर दाहिनी ओर होते हैं, लेकिन लगभग 10 प्रतिशत मामलों में, यह दोनों तरफ होते हैं। समय से पहले पैदा होने वाले शिशुओं में हर्निया की समस्या ज़्यादा होती है। ज़्यादातर बच्चों में जन्म के दो साल के अंदर ही हर्निया दिखाई देता है, लेकिन बाद के सालों में भी हर्निया दिखाई दे सकता है।

चिरायु टीम सारंगढ़ द्वारा 22 मई 2023 को चिन्हांकन के पश्चात तत्काल डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर रिफर कर 24 मई 2023 को भर्ती कराया गया। समस्त प्रकार के जांच के बाद अगले ही दिन ऑपरेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बच्चा अभी बिलकुल स्वस्थ है। 2 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। यदि यहीं ऑपरेशन, निजी खर्च में होता तो लाख से अधिक रुपए खर्च हो जाते, लेकिन आयुष्मान भारत के तहत चिरायु योजना से यह पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन हुआ है। बच्चे का हीमोग्लोबिन स्तर 9 ग्राम था अतः ऑपरेशन के पहले 300 मि.ली. रक्त भी उपलब्ध कराया गया।

इस कार्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ़ आर निराला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एल इजरदार व जिला नोडल अधिकारी (चिरायु) डॉ प्रभुदयाल खरे का मार्गदर्शन रहा है।  साथ ही चिरायु टीम के डॉ बद्री विशाल, डॉ बबिता, डॉ नम्रता, डॉ प्रभा, हिंगलेश्वरी, योगेश चन्द्रम, मोंगरा का सहयोग रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आर एच ओ कृष्णा पटेल और पुरुषोत्तम साहू  का अथक प्रयास रहा है। नन्हें बालक वेद के माता-पिता ने चिरायु टीम की इस त्वरित कार्य और सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्धीकी के दिशा निर्देश में चिरायु टीम लगातार कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री कन्या विवाह से खुशियों का नजारा मिला : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सारंगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सांरगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस समारोह में सारंगढ़ और बरमकेला से कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वर-वधुओं को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है आप वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके मानदेय पर बढ़ोत्तरी के लिए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ नया जिला बनने पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने वर-वधुओं और परिजनों को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव से हमें खुशियों का नजारा मिला है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आगामी अप्रैल माह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना यह सहयोग राशि बढ़कर वर-वधुओं को 50 हजार मिलेगी। इस कार्यक्रम के अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य पुरूषोत्तम साहू, अरूण मालाकार, श्रीमती मंजू मालाकार, श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती तारा अरूण शर्मा, श्रीमती तुलसी वसंत, श्रीमती सोनी बंजारे, श्रीमती सीता पटेल, संजय दुबे, विष्णु चन्द्रा, गोल्डी नायक, पुष्पराज बरिहा सहित वर-वधुओं के परिजनों बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवरात्रि के अवसर पर यह एक ऐसा नजारा था जहां सभी महिला अतिथिगण नवदुर्गा स्वरूप वर-वधुओं को आशीर्वाद दे रही थी।

मुख्यमंत्री का सारंगढ़ पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं ने बाइक रैली निकाली और स्कूली बच्चों ने करमा लोकनृत्य किया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। रोड शो के दौरान नृत्यश्री धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति दी गई।



इसके साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु में कांजीवरम सिल्क से निर्मित और तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट और साल भेंट किया गया। मुख्यमंत्री का राइस मिल एसोसिएशन, मुस्लिम जमात, चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई द्वारा पुष्प माला और गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न संगठन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनो अइरसा, खुरमी, ठेठरी, गचकुलिया और केलों से भी तौला गया। मुख्यमंत्री बघेल रोड शो के दौरान गुरु घासीदास पुष्प वाटिका पहुँचे। 



वहां उन्होंने संत गुरू घासीदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जैतखाम में ध्वजारोहण किया। गौरतलब है कि गुरु घासीदास पुष्प वाटिका सारंगढ़ क्षेत्र मे सतनाम समाज का पहला जैतखाम है।मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश़ के नव गठित 30 वां जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के कलेक्टर एवम् जिला दंडाधिकारी कार्यालय का छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। 


कार्यालय के भूतल एवम् प्रथम तल  में स्थित
18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् सभागार सहित 2 न्यायालयीन कक्ष है। इसी तरह अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवम् वित्त शाखा, नजीर, खाद्य शाखा, भू आभिलेख शाखा, राजस्व अभिलेख शाखा, नजुल शाखा, स्थानीय निर्वाचन शाखा, सामान्य निर्वाचन शाखा, भू अर्जन शाखा, शिकायत शाखा, जन दर्शन शाखा आदि शाखाओं के कार्यालय शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.