Media24Media.com: सामाजिक सद्भाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सामाजिक सद्भाव. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक सद्भाव. Show all posts

बाबा गुरू घासीदास जी ने दुनिया को सामाजिक सद्भाव का रास्ता दिखाया - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरू घासीदास जी के उपदेशों और शिक्षा को याद करते हुए कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को मनखे-मनखे एक समानका प्रेरक संदेश दिया। 



उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य एक समान हैं। बाबा जी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। बघेल ने कहा कि गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.