Media24Media.com: सामाजिक विकास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सामाजिक विकास. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक विकास. Show all posts

आदिवासी समाज, अपने आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़े

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि आदिवासी समाज, अपने आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़े। राज्यपाल कल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती पर छिंदवाड़ा में आयोजित जनजाति गौरव दिवसकार्यक्रम में शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा एक महान आदिवासी नेता थे। उन्होंने शोषण और गुलामी के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर देश और समाज को एक नई दिशा दी।



वहीं, प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में भी कल जनजातीय गौरव दिवसमनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जनजातीय औरं देशभक्ति लोकगीत पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इधर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मुख्यालय सहित तीनों रेलमंडलों में बिरसा मुण्डा की जयंती मनाई गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.