Media24Media.com: साध्वी की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label साध्वी की हत्या. Show all posts
Showing posts with label साध्वी की हत्या. Show all posts

साध्वी की हत्या करने की कोशिश, साधुओं ने तलवार से किया हमला

No comments Document Thumbnail

गुजरात। गुजरात के जूनागढ़ के भवनाथ क्षेत्र में पीठाधीश्वर साध्वी जयश्रीकानंद पर दो साधुओं ने तलवार से हमला कर दिया. इससे साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.दूसरे की तलाश की जा रही है. जूनागढ़ के गिरनार क्षेत्र में अग्नि अखाड़ा की साध्वी पीठाधीश्वर जयश्रीकानंद पर दो साधुओं ने हमला कर दिया.


पुलिस डीएसपी हितेश धानधलिया ने बताया कि हमला करने वालों की पहचान शिवगिरी और सरस्वती गिरी के नाम साधुओं के रूप में हुई है. डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिवगिरी को शहर में नाकाबंदी कर पकड़ लिया है. अन्य आरोपी साधु सरस्वती गिरी की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि साध्वी जयश्रीकानंद अपने आश्रम से मंदिर की ओर आ रहीं थीं, उसी दौरान साधुओं ने तलवार से उन पर हमला कर दिया. अभी हमले का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि साध्वी जयश्रीकानंद को पेट में गहरा जख्म है.

फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा. बता दें कि गुजरात के जूनागढ़ में 15 से 18 फरवरी के बीच शिवरात्रि का मेला लगता है. इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु संत आते हैं.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.