Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label साईंस. Show all posts
Showing posts with label साईंस. Show all posts

कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में विकास ठप्प हो गया : नड्डा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास ठप्प हो गया है। आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही भ्रष्टाचार भी चरम पर पहुंच गया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इन उपलब्धियों से अवगत कराएं।



भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक परिवारवाद और वंशवाद से लड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा नहीं है। रायपुर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के तेईस हजार बूथों से आए पचास हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले, रायपुर पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। विमानतल से वे रोड शो करते हुए सभास्थल तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.