Media24Media.com: सहायक आयुक्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सहायक आयुक्त. Show all posts
Showing posts with label सहायक आयुक्त. Show all posts

काउंसलर एवं स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 21 व 22 सितम्बर को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान समिति महासमुंद अंतर्गत जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अस्थायी रूप से शाला संचालन के लिए निर्धारित मानदेय पर काउंसलर एवं स्टाफ नर्स के एक-एक पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। काउंसलर पद के लिए 21 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे एवं स्टाफ नर्स के अभ्यर्थियों को 22 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे तक सम्पूर्ण दस्तावेजों सहित आदिवासी विभाग में उपस्थित होने कहा है। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास एवं जिले के वेबसाइट  www.mahasamund.gov.in  से डाउनलोड किया जा सकता है।

अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू और अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मरवाही उपचुनाव के दौरान ऋचा जोगी का अनुसूचित जनजाति वर्ग का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया था। उसी मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर आज बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मुंगेली में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे की सूचना पर यह प्रकरण दर्ज हुआ है। 


ऋचा जोगी को मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह में ऋचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। आज दर्ज हुए प्रकरण के बाद ऋचा जोगी को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। वहीं, कांकेर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला आज दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.