Media24Media.com: सहायक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सहायक. Show all posts
Showing posts with label सहायक. Show all posts

विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी।

प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

स्कूल शिक्षा विभाग के 44 एबीईओ बने बीईओ और सहायक संचालक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में 44 सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (एबीईओ) को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और सहायक संचालक के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार पदोन्नत सूची इस प्रकार है-











मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 युवाओं को मिली शासकीय नौकरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व,  सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती दी जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है। प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ग के युवक-युवतियां को रोजगार देकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की शुरूआत कर दी है। कबीरधाम जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 80 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश है। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरट पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। 

इस अवसर पर बैगा युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी प्रदान करने का जो निर्णय लिया गया है और उनके इस निर्णय की वजह से हमें शासकीय सेवा में आने का अवसर मिला। इसके लिए हम उनके हृदय से आभारी हैं।

सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़, सक्ती, मोहला -मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर एवं खैरागढ़ - छुईखदान- गण्डई में प्रशासकीय सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सहायक पंजीयकों को नवीन जिलों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ये नोडल अधिकारी वर्तमान कार्य के साथ-साथ नवगठित जिलों का कार्य भी करेंगे।


सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेश अनुसार व्यास नारायण साहू
, उप पंजीयक कार्यालय रायगढ़ को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सुश्री महेश्वरी तिवारी संयुक्त पंजीयक कार्यालय बिलासपुर को सक्ती, आशुतोष डडसेना को उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग को मोहला - मानपुर - अंबागढ़ चौकी, रघुराज सिंह उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव को खैरागढ़ - छुईखदान - गण्डई और बजरंग राम पैकरा उप पंजीयक कार्यालय सूरजपुर को मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.