Media24Media.com: समोदा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label समोदा. Show all posts
Showing posts with label समोदा. Show all posts

पीपला फॉउंडेशन ने की आरंग को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को आरंग विश्राम भवन में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से सामाजिक कार्यों,  मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में चर्चा कर फीडबैक लिया।  इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ब्राम्हण समाज और पिपला फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आरंग को पर्यटन स्थल घोषित करने, मोरध्वज उत्सव  हर साल आयोजित कराए जाने का आग्रह किया। व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से ट्रेनों का फेरा बढ़ाने तथा एफसीआई गोदाम स्थापित किए जाने की बात कही। कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से टेराकोटा प्रशिक्षण और ग्राम समोदा में ग्लेसिंग यूनिट की स्थापना का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने की विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री से पटेल समाज, निषाद समाज, सेन समाज, देवांगन समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने तोड़गांव में तालाब को खेत बनाने की जानकारी मिलने पर जांच के निर्देश दिए। देवांगन समाज ने आरंग क्षेत्र में 90 लाख रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर कहा कि आपके कार्यकाल में सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सामाजिक संगठनों को 10 प्रतिशत राशि पर भूमि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का साहू समाज ने राज्य में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। डीघारी में साहू समाज के लिए सामाजिक भवन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने नरवा,गरुवा योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे यादव समाज सहित सभी वर्ग के लोेग लाभान्वित हो रहे है। यादव समाज ने कृष्ण कुंज की स्थापना के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोनकर समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर बताया कि समाज पूरे प्रदेश में 14 स्कूल संचालित कर रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज को पूर्व में दिए गए एक करोड़ रूपए के लिए समाज के प्रतिनिधियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोनकर समाज सहित और अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की।


नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया शाकम्भरी महोत्सव में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शाकाम्भरी महोत्सव की शुभकामना दीं। डॉ. डहरिया ने गुल्लू से समोदा-समोदा मार्ग का भूमिपूजन किया जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 81 लाख 4 हज़ार रुपए है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कोसरिया मरार पटेल समाज भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए और ध्रुव आदिवासी समाज भवन के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से देता आ रहा है। मरार पटेल समाज द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है और पहले बिकती है।

डॉ. डहरिया ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की बाड़ी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समयमें मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, वैज्ञानिकों ने कृषि की नई तकनीकों की खोज कर ली है। कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी अब ज्यादा हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए के कई किसान हितैषी योजनायें का संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा कीमत किसानों को दी जा रही है उन्होंने कहा कि अब कृषि लाभ का व्यवसाय बन रहा है किसानों को अच्छी किस्म का खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में पटेल-मरार समाज द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया को सब्जियों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष आरंग खिलेशवर देवांगन, सर्व कोमल साहू गौरव चंद्राकार, भूषण साहू, केशरी मोहन साहू, प्रेमनारायण ढीढी, नरोत्तम साहू, गणेश बांधे राजकुमार पटेल, रहमान खान, जगदीश उपाध्याय, रामगुलाम निर्मलकर सहित क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोसरिया पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

समोंदा में साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पंचायत समोंदा में करीब तीन करोड़ 41 लाख 92 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें दो करोड़ 94 लाख की लागत के नौ कार्यों का भूमिपूजन एवं 46 लाख 30 हजार रूपए के कुल पांच कार्यों का लोकार्पण किया गया। डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी निर्माण एवं विकास के कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों की बेहतर शिक्षा प्रदान करने स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे है।



प्रदेश के सभी नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन मिले इसके लिए सभी के परिवारों के राशन कार्ड बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि समोदा नगर पंचायत बन जाने से अब सभी नागरिक सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत विभिन्न  आठ स्थानों पर एक करोड़ 34 लाख 34 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं 17 लाख 55 हजार की लागत से चार स्थानों पर आरसीसी नाली निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन किया। समोंदा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1 में महिला सामुदायिक भवन लागत 11 लाख 58 हजार, यादव पारा में सामुदायिक भवन लागत 11 लाख 98 हजार एवं निषाद पारा में 11 लाख 98 हजार रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानों पर बाउंड्रीवाल लागत 22 लाख 83 हजार रूपए, चार स्थानों पर बस स्टाप लागत 15 लाख 18 हजार रूपए, चार स्थानों में हाई मास्ट लाईट स्थापना के लिए 19 लाख 54 हजार रूपए तथा विद्युत पोल स्थापना एवं एल्टीलाइन लागत 49 लाख 24 हजार रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया। इसी तरह से समोदा नगर पंचायत के अंतर्गत पांच स्थानों पर करीब 46 लाख  30 हजार रूपए के लागत के सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खिलेश देवांगन, कोमल साहू, आजूराम वंशे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.