Media24Media.com: समुचित विकास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label समुचित विकास. Show all posts
Showing posts with label समुचित विकास. Show all posts

जनजातीय गौरव दिवस-2024 : स्वस्थ मानसिकता से होगा जनजातीय समाज की भावी-पीढ़ी का समुचित विकास

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस 2024 एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल आदिवासी लोक नृत्य तक ही सम्बन्धित नहीं है, बल्कि साइंस कॉलेज मैदान में आदिवासियों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी यहां आयोजित किए गए हैं। आज पहले दिन जनजातीय समुदायों के युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियांविषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी-परिचर्चा के प्रमुख वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी विजय दयाराम के. ने कहा कि जनजातीय समुदाय के भावी पीढ़ियों के युवाओं के मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बस्तर के कलेक्टर के रूप में जनजातीय क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए मनोबस्तरकार्यक्रम की शुरुआत की। उनके इस अभियान का मूल उद्देश्य था जनजातीय लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के लिए न केवल मनोबस्तर पर काम करना बल्कि छत्तीसगढ़ के सभी जनजातीय समाज के साथ जुड़कर उन सभी युवाओं से संपर्क करना है जो अपनी बातों को किसी दूसरे तक पहुंचा नहीं पाते हैं। श्री विजय दयाराम के, ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार अपने देश के युवाओं के मेंटल हेल्थ को लेकर बेहद चिंतित है और अपनी नई नीतियों से सभी राज्यों के युवाओं के मेंटल हेल्थ पर ध्यान केंदित करने जा रही है।

दूसरे वक्ता के रूप में डॉ. सचिन बर्बड़े ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ जनजातीय क्षेत्रों में सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य में अपने 10 वर्षों के अनुभव के आधार पर कहा कि आदिवासी समुदाय के युवाओं के मानसिक स्वास्थ को लेकर उनकी टीम सुखू दुखूनाम से एक ऐसी योजना का संचालन करती है जिसमें आदिवासी युवक-युवती अपने सुख-दुख को अपने हमउम्र के लोगों के साथ बांट सकते हैं।

तीसरे वक्ता के रूप में एमएचआई की सीईओ सुश्री प्रीति श्रीधर मारीवाला ने जनजातीय समुदाय के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर अपने 25 वर्षों के अनुभव के आधार पर कहा कि जनजातीय युवक-युवतियों के मानसिक स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि उनकी स्थानीय भाषा में उनसे जुड़ा जाए और उनके साथ बातचीत कर उनकी मनःस्थिति को समझा जाए।

चौथी एवं अंतिम वक्ता बस्तर विश्वविद्यालय में बी.एससी. जूलॉजी की छात्रा मनीषा नाग मनोबस्तर कार्यक्रम में स्वयंसेवक हैं। मनीषा अपने समुदाय के जनजातीय युवाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता का कार्य अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय के युवक-युवतियों के मानसिक स्वास्थ्य को समझने के साथ-साथ उनके विकास को लेकर भी हमें गम्भीर होना होगा और हमें जमीनी स्तर पर जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ जुड़ना होगा, तभी हम उनके विकास में सहभागी बन पाएंगे।

सेवा का अवसर मिलने पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का करेंगे समुचित विकास- मिश्रा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा मंडल तेलीबांधा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां-जहां मिश्रा का काफिला पहुंचा, वहां-वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया। 


भाजपा मंडल तेलीबांधा क्षेत्र की जनता के स्नेह से प्रसन्न पुरंदर मिश्रा ने कहा, मुझ पर विश्वास कीजिए, आप लोगों के माध्यम से सेवा का अवसर मिलने पर पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की रोकथाम कर यहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। दौरा और जनसंपर्क के दौरान मिश्रा और उनका काफिला सबसे पहले शाम लगभग 4 बजे तेलीबांधा क्षेत्र के मरीन ड्राइव रिंग रोड और मंत्रालय कॉलोनी पहुंचा, जहां से जनसंपर्क की शुरुआत की गई। इसके बाद नई बस्ती, पुरानी बस्ती, सुयोग विहार, अमेय विहार, पप्पू ठाकुर और गोपाल चंद्राकर निवास होते हुए जय जवान चौक पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर श्री मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यह कारवां सतनामी पारा, साहू बाड़ा, शारदा नर्सिंग होम और हिमाचल आइस फैक्टरी होते हुए महादेव मंदिर पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा- भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। भाजपा की सरकार वापस बनने पर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। वहीं हर घर में पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। 

तेलीबांधा मंडल क्षेत्र के दौरे में प्रमुख रुप से तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पार्षद सीमा संतोष साहू, पार्षद रोहित साहू, मंडल महामंत्री अजा मोर्चा सुरेश तांडी, चैतराम अग्रवाल, राजीव राघवानी, रोहित शर्मा, बलविंदर वेदी, विजय लक्ष्मी, आरती साहू, रामजी वर्मा, मन्नूलाल साहू, नंदलाल वर्मा, राकेश कुमार, विजय पांडेय, सुरेंद्र वर्मा, रोहित साहू व श्याम सुंदर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.